फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The people did not support off

लोगों ने बंद का नहीं किया समर्थन

Mon, 28 Nov 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 28 Nov 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
The people did not support off
नगर के खजांची चौराहा पर नोट बंदी का विरोध करते कांग्रेस कार्यकर्ता ।
नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस, सपा, माले समेत अन्य सोमवार को एकजुट होकर एक स्वर में जुलूस निकालकर विरोध जताया। जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के फैसले को बचकाना हरकत बताया। कहा कि भाजपा के लोगों के पास खुद करोड़ों रुपया है । जिसकी जांच पीएम पहले इनके खिलाफ कार्रवाई कराए फिर गरीबों का नोट बंद कराए। वहीं बाजार में बंद का असर नहीं दिखा।
विज्ञापन


  नोटबंदी के विरोध में कांग्रेसजनों ने मंडल प्रभारी रामयज्ञ द्विवेदी के नेतृत्व में घंटाघर से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालते हुए जिला मुख्यालय पर सोमवार को प्रदर्शन करके केंद्र सरकार का पुरजोर विरोध किया। जनता की परेशानियों को सरकार को बताने के लिए जनाक्रोश दिवस मनाया गया।
विज्ञापन


मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने कहा कि आधी अधूरी तैयारी के बीच नोटबंदी के फैसले से जनता को परेशानी में डालने का काम किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष माता प्रसाद दूबे ने कहा कि एटीएम और बैंक में लगी लंबी लाइनें सरकारी दावों की पोल खोल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


  जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने कहा कि अघोषित आर्थिक आपात काल ने अब तक सैकड़ों लोगों की जीवन लीला को समाप्त कर दिया है। जिला उपाध्यक्ष राजधर दूबे ने और जिला महासचिव दयाशंकर पांडेय ने कहा कि मोदी जनता से किए वादों को पूरा करके दिखाएं। संचालन शहर अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने किया। इस दौरान शिवप्रताप सिंह, रामराज सिंह, विजय सिंह, जनार्दन पाठक, दीपचंद्र जैन, सोनावर खां, शिवशंकर चौबे, कमलेश दूबे, अशोक गुप्ता, जफर इकबाल, छोटे खान, मुन्ना मिश्रा, श्रींराम पांडेय, सुनील पांडेय, अर्चना चौबे, रामनाथ दूबे, संजय पांडेय, शशिशंकर मिश्रा, जनार्दन उपाध्याय, मुनीफ कोल, राजन पाठक, राकेश तिवारी, लाला मिश्रा आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मनोज विश्वास के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेसजनों ने गधे की आरती और बीन बजाकर नोटबंदी का जोरदार विरोध किया। इस दौरान कुंती कौर, पिंकी कौर, पंकज यादव, आकाश सोनकर, मीना, बाबू, अंजना बेगम, गुलाम, बद्री यादव, प्रेमा निषाद, वसीम, राम प्रसाद प्रजापति आदि मौजूद रहे।

वहीं सपा ने भी कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देते हुए सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।  जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि सपा काले धन के खिलाफ चलाए गए अभियान के विरोध में नहीं है लेकिन केंद्र सरकार ने जो अपरिवक्तव निर्णय लिया। जिससे आम जनमानस दुखी है।


प्रदर्शन में जवाहर मौर्या, विजय बाबू मिश्रा, मो. जामिन,  कृपाशंकर यादव डा. अरविंद, स्वामीशरण दूबे, अभय यादव, नसीम कुरैशी, धनराज यादव, सलीम बादशाह, कन्हैया यादव, लक्ष्मण उमर, जाहिद अख्तर, अभिषेक, अनिल प्रधान, अंकित दूबे, रूपेश वर्मा,  डा. जफरूददीन, राकेश, शंकर बिंद, मुश्ताक, विजयशंकर, जयमंगल, दौरान जवाहिर मौर्य, कन्हैया यादव, सलीम बादशाह आदि शामिल रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed