फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The old annual Urs of Baba descended Jairin

बूढ़े बाबा के सालाना उर्स में उमड़े जाइरीन

Fri, 08 May 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Fri, 08 May 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
The old annual Urs of Baba descended Jairin
हजरत बूढ़े शहीद बाबा के सालाना उर्स पर बाबा के दर पर जियारत करने के लिए जाइरीन की भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा के मजार पर जाइरीन ने चादरपोशी कर दुआएं मांगी।
विज्ञापन


शानदार कव्वाली मुकाबले में कव्वालाें ने कलाम पेश कर खूब वाहवाही लूटी। मजार पर चादरपोशी का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

नगर के तरकापुर मुहल्ले में स्थित हजरत बूढ़े शहीद बाबा के सालाना उर्स मुबारक मौके पर जाइरीन की भीड रही। चादरपोशी करने के लिए सुबह से देर शाम तक लोगों का तांता लगा रहा।

उर्स के मौके पर चादरपोशी और मन्नतें मांगने के बाद जाइरीन ने दूकानों से खूब खरीदारी की। पराठा, पकौड़ी, बिस्किट सहित अन्य खानपान की दूकानों पर लोग जुटे रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर शानदार कव्वाली मुकाबले का आयोजन किया गया जिसमें इलाहाबाद के मुन्ना दिलशाद वारसी और प्रतापगढ़ की शबनम नाज ने बाबा की शान में कव्वाली पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व बसपा नेता मुहम्मद इलियास खां ने फीता काटकर कव्वाली का शुभारंभ किया। बसपा नगर विधानसभा प्रभारी प्रत्याशी कासिम हुसैन ने सदारत की।

उर्स मुबारक मौके पर उर्स कमेटी के अध्यक्ष असलम खां उर्फ बबलू, इलियास खान, खान बाबा, तनवीर खां, रोशन खां, शमशाद खां, निजाम खां, शमशीर खां, सेराज खां, साबिर खां, सन्ने अंसारी, आफताब आलम, झुल्लूर खां रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed