फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The new direction of society

समाज को दी नई दिशा

Tue, 03 Feb 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 03 Feb 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
The new direction of society
आचार्य रामचंद्र शुक्ल की रचनाओं ने समाज को एक नई दिशा दी। उन्होंने ने हिंदी साहित्य को विकास की ओर अग्रसर किया, जिसका परिणाम है कि हिंदी साहित्य जगत पूरे विश्व में आचार्य शुक्ल की अलख जगा रही है।
विज्ञापन


 उक्त बातें नगर मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार मिश्र ने भरुहना तिराहा में आचार्य रामचंद्र शुक्ल की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कहा।

उन्होंने कहा कि हिंदी साहित्य में आचार्य शुक्ल ने अद्वितीय योगदान दिया। विशिष्ट अतिथि बृजदेव पांडेय ने कहा कि आचार्य शुक्ल हिंदी साहित्य का इतिहास लिखकर हिंदी साहित्य के स्वरूप को दर्शाया, जो आज भी प्रासंगिक है।
विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष माता प्रसाद दूबे ने कहा कि आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने रचनाओं के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। अमिताभ पांडेय ने कहा कि आचार्य शुक्ल ने अपनी रचनाओं से अमिट छाप छोड़ा है। कार्यक्रम में सलिल पांडेय, अनुज प्रताप सिंह, इरफान कुरैशी ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम का संचालन आचार्य शुक्ल के पौत्र राकेश चंद्र शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में आशीष चंद्र शुक्ल, शोभनाथ भारती, इंद्र बहादुर यादव, रामनरेश मिश्र, खालिक, तीर्थराज मिश्र, कमलेश मौर्य, सुरेश कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed