{"_id":"5ee0d46f8ebc3e42ca7a4cb1","slug":"the-nephew-killed-his-uncle-mirzapur-news-vns5293251146","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूत प्रेत के चक्कर में भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूत प्रेत के चक्कर में भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलिया। थाना क्षेत्र के फुलियारी गांव के घोड़ाटाप मजरे में मंगलवार की रात को भूत-प्रेत के विवाद में बुधवार की सुबह भतीजे ने चाचा को राड से पीट पीटकर मार डाला। घटना के बाद भतीजा फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मरने वाले की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
गांव निवासी रविशंकर (21) कई दिनों से बीमार था। लगातार बीमार होने के कारण रविशंकर ने मंगलवार की रात को आस-पास के गांव के कई ओझाओं को बुलाया। रात भर ओझाई चली। इस दौरान ओझा ने रविशंकर को बताया कि उसके चाचा पनिका के द्वारा किए जा रहे भूत-प्रेत से उसका घर परेशानी झेल रहा। ओझा द्वारा यह जानकारी देने पर बुधवार की सुबह रविशंकर ने चाचा पनिका(45) पर आरोप लगाया। इसके बाद चाचा-भतीजे में विवाद हो गया। विवाद में भतीजे रविशंकर ने चाचा पनिका को राड से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद रविशंकर भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पत्नी कुंती की तहरीर पर पुलिस ने रविशंकर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई। प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने बताया कि भूत-प्रेत के चक्कर में भतीजे ने राड से पीटकर चाचा की हत्या की है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।