फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The most cases of metering had come

पैमाइश के आए थे सबसे अधिक मामले

Wed, 05 Jul 2017 12:27 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Wed, 05 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
The most cases of metering had come
राहत की आस

विज्ञापन
मंगलवार को जिले के चारों तहसील परिसर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में पहुंचे तमाम फरियादियों ने अपनी गुहार अधिकारियों से लगाई। डीएम की अध्यक्षता में तहसील दिवस कार्यक्रम में चुनार में आए 236 प्रार्थनों पत्रों में से मौके पर मात्र एक का निस्तारण हो पाया। लालगंज में  56 प्रार्थना आए, जिसमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में पहुंचे आला अधिकारियों ने निर्देश दिया कि प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।       

चुनार संवाददाता के अनुसार जिलाधिकारी विमल कुमार दूबे की अध्यक्षता में तहसील परिसर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में सैकड़ो लोगो ने अपनी समस्या उनके सामने पेश किया, जिसमे से कई समस्या का समाधान तहसील दिवस के माध्यम से किया गया। तहसील दिवस में 236 प्रार्थनों पत्रों में से मौके पर एक का निस्तारण हो पाया, शेष मामलों के निस्तारण कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दे दिया।खराब मौसम के बाबजूद तहसील दिवस पर अपनी समस्या लेकर काफी संख्या में लोग पहुंचे। कुछ लोग तहसील दिवस का समय समाप्त हो जाने के कारण अपनी बात अधिकारियो तक नही पहुंचा सके। इस अवसर पर विद्युत विभाग, पंचायती राज, बेसिक शिक्षा, श्रम एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाये गए शिविर के माध्यम से जनता की जरूरत के अनुसार उनको सहायता प्रदान की गई। तहसील दिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मड़िहान विधायक, रमाशंकर सिंह पटेल, पुलिस अधिक्षक आशीष तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन, उप जिलाधिकारी सुनील कुमार मिश्र सहित सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। लालगंज संवाददाता अनुसार तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी वागीश शुक्ला की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में 56 प्रार्थना आए, जिसमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सर्वाधिक मामले राजस्व से संबंधित रहे। इस दौरान तहसीलदार ओम प्रकाश पांडेय, नायब तहसीलदार उमेश चंद्र, रेंजर पीपी सिंह, तेजराम गौतम, श्याम बहादुर यादव आदि उपस्थित रहे। सदर तहसील में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र की अध्यक्षता में  अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन हफीजुर रहमान एवं उपजिलाधिकारी  अविनाश चंद्र त्रिपाठी आदि ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान  कुल 391 मामले आए जिसमें मात्र सात का निस्तारण किया जा सका। अधिकांश मामले भूमि विवाद, हैंडपंप लगाने, आवास दिलवाने के थे। उपजिलाधिकारी मड़िहान सविता यादव की अध्यक्षता में आयोजित की तहसील दिवस के दौरान मंगलवार को 55 प्रार्थना पत्र आए जिसमें पांच मामलों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। शेष के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। एसडीएम ने बताया कि सबसे अधिक जमीनों के पैमाइश के मामले आए। जिसे गंभीरता से लिया गया है। इस दौरान सीओ आपरेशन केपी सिंह, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed