फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The missing youth could not be found for two and a half months

ढाई माह से लापता युवक का नहीं चल सका पता

Wed, 07 Oct 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
The missing youth could not be found for two and a half months
अदलहाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के भुइलीखास गांव निवासी एक युवक के गायब होने के ढाई माह बाद लावारिस हालत में पुलिस ने उसका बाइक बरामद की। पर युवक का अभी तक पता नहीं चल सका है। क्षेत्र के भुइलीखास गांव निवासी राहुल पुत्र चितरंजन जायसवाल 11 जुलाई को की शाम को आठ बजे अपने भाई की बाइक लेकर घर से नरायनपुर के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक घर वापस न लौटने पर उसके भाई संतोष ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराया था। इस क्रम में विवेचना कर रहे पुलिस उप निरीक्षक अभय नाथ सिंह यादव को जानकारी मिली की गायब हुए युवक की बाइक चंदौली जनपद के अलीनगर थाना में लावारिस हालत में दाखिल है। इस सूचना पर उप निरीक्षक ने अली नगर थाने से बाइक के संबंध में पूछताछ किया तो पता चला कि 12 जुलाई को बाइक लावारिस हालत में अलीनगर थाना क्षेत्र के पचपेड़वा नहर के पास पाई गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने थाने में दाखिल किया था। बाइक लेने गए उप निरीक्षक ने पचपेड़वा गांव के आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ किया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed