फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The miscreants shot the shopkeeper in Mirzapur, attacked the other's head with a handgun

मिर्जापुर में बदमाशों ने दुकानदार को गोली मारी, दूसरे के सिर पर असलहे की मुठिया से किया हमला 

Tue, 15 Mar 2022 07:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 15 Mar 2022 07:07 PM IST
सार

पुलिस ने गोली से घायल दुकानदार का ट्रामा सेंटर में उपचार कराया, अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
 

विज्ञापन
The miscreants shot the shopkeeper in Mirzapur, attacked the other's head with a handgun
गोली

विस्तार

मिर्जापुर में वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर हाजीपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार की देर रात कोयले के दुकानदार को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। भागते समय बदमाशों ने पड़ोसी दुकानदार के सिर पर असलहे की मुठिया से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने गोली से घायल दुकानदार का ट्रामा सेंटर में उपचार कराया। घटना की वजह का पता नहीं चला। 
विज्ञापन



 अलमापुर गांव निवासी राजेश मिश्रा (44) की हाजीपुर पेट्रोल पंप के पास कोयले की दुकान है। सोमवार की रात 10 बजे राजेश मिश्रा व उनका भतीजा दीपक मिश्रा (35) खाना खाने के बाद घर से दुकान  पहुंचे थे। थोड़ी देर में दो बाइक पर सवार चार लोग पहुंचे और गोलियां चला दी।
विज्ञापन


राजेश मिश्रा के बाएं पैर में गोली लगी। इस दौरान दीपक मिश्रा चौकी की आड़ में जाने से बच गया। आवाज सुनकर बगल के दुकानदार गोपाल पांडेय (25) पहुंचे, तो बदमाश भागने लगे। भागते समय बदमाशों ने असलहे की मुठिया से गोपाल पांडेय के सिर पर वार कर घायल कर दिया। राजेश मिश्रा को ट्रामा सेंटर, बीएचयू और गोपाल पांडेय को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षक नवीन कुमार तिवारी और सीओ चुनार रामानंद राय मौके पर पहुंचकर जांच की। ट्रामा सेंटर में उपचार के बाद राजेश मंगलवार को घर पहुंच गए। राजेश के भाई मृत्युंजय मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। निरीक्षक नवीन कुमार तिवारी ने बताया कि तीन खोखे बरामद हुए हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed