फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The minimum temperature on Christmas was four degrees lower than last year.

Mirzapur News: चार डिग्री कम रहा पिछले साल के मुकाबले क्रिसमस पर न्यूनतम तापमान

Fri, 26 Dec 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature on Christmas was four degrees lower than last year.
मौसम की संशो​धित फोटो-कृपया फोटो नं 34 मेरी आवाज सुनो की है। इसके स्थान पर यह फोटो लेने क
मिर्जापुर। क्रिसमस पर गत वर्ष की तुलना में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। जिससे गलन बढ़ी रही। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक पिछले वर्ष 25 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीती रात बुधवार को देर शाम उठा कोहरा बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे तक छाया रहा। कोहरे के चलते रात में दृश्यता पांच मीटर होने से सड़कों पर वाहन हेड लाइट व हार्न के सहारे रेंगते नजर आए। कमोवेश यही स्थिति सुबह भी बनी रही। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा छटने के साथ ही दोहपर धूप निकलने से राहत मिली। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री गिरावट से गलन और ठंड में इजाफा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed