फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The main objective is to help the helpless

असहायों की मदद मुख्य उद्देश्य

Mon, 29 Feb 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 29 Feb 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
The main objective is to help the helpless
 रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव की ओर से शनिवार की शाम नगर के सबरी स्थित सांई गार्डेन में क्लब के मंडलाध्यक्ष रो. वेद प्रकाश की आधिकारिक यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडलाध्यक्ष ने 11 महिलाओं को सिलाई मशीन व मच्छरदानी प्रदान किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि क्लब के मंडलाध्यक्ष रो. वेद प्रकाश ने रोटरी क्लब के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के गरीब और असहायों की मदद करना ही क्लब का प्रमुख उद्देश्य है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान क्लब के सचिव अनिल अग्रवाल ने वर्ष भर किए गए कार्यों का आख्या प्रस्तुत किया। इस अवसर पर समाज सेवा के लिए रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव द्वारा 11 हजार डालर यूएसडी का चेक मंडलाध्यक्ष को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लब के अध्यक्ष रो. अनुराग त्रिपाठी ने सभी अतिथियों  के प्रति आभार व्यक्त किया। क्लब द्वारा सहायक मंडलाध्यक्ष रो. मुकेश अग्रवाल ने क्लब के कार्यों व महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान मंडलाध्यक्ष को क्लब की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। आधिकारिक यात्रा कार्यक्रम का संचालन रो. मो. परवेज खान ने किया।


इस दौरान प्रमुख रूप से राज बहादुर, दुर्गा चौधरी, शैलेंद्र कटारे, विक्रम जैन, शरद बंका, संजय कटारे, कौशलेश पांडेय, डा. सुकुमार, रमन पहवा, अमित आहूजा, आशीष मेहरोत्रा, कैलाशपति, मनीष सर्राफ, माता प्रसाद जायसवाल, रवि जैन, सचिन कटारे, रवि कल्याणी, उमा त्रिपाठी, सारिका जैन, रेनू अग्रवाल, अनूप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed