फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The injured waited for two hours, the doctor did not come

दो घंटे इंतजार करते रहे घायल, नहीं आए डाक्टर

Sun, 25 Jul 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The injured waited for two hours, the doctor did not come
जिगना। झिलवर गांव में रविवार की दोपहर हुई मारपीट में घायल तीन लोगों को मेडिकल कराने के लिए पीएचसी सर्रोई विजयपुर पर दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। लेकिन, कोई डॉक्टर नहीं आया। डॉक्टर के न आने पर फार्मासिस्ट ने उपचार किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के झिलवर गांव में रविवार को दोपहर शिवराम और उमेश कुमार के बीच नींव खोदने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से जनधन देवी (50) पत्नी शिवराम, उसकी पुत्री खुशबू (18) और दूसरे पक्ष से निशा देवी (22) पत्नी उमेश कुमार घायल हो गई। दोनों पक्षों के लोग थाने आए तो पुलिस ने होमगार्ड के साथ घायलों को मेडिकल के लिए पीएचसी भेजा। पीएचसी में तीन से पांच बजे तक डॉक्टर का इंतजार किया गया, मगर डॉक्टर नहीं आए। इसके बाद फर्मासिस्ट ने इलाज किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई की हालत ठीक नहीं है। गरीब मरीज भी अक्सर शिकायत करते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती। यह हाल तब है, जब अस्पताल को नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने गोद लिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीडी गुप्ता ने बताया कि इमर्जेंसी में डॉक्टर को रहना चाहिए। डाक्टर के न होने की जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed