फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The increased melting icy wind , people hide

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन,लोग घरों में दुबके

Sat, 10 Jan 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 10 Jan 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
The increased melting icy wind , people hide

विज्ञापन
पिछले दो दिनों से चल रही बर्फीली हवाओं के चलते पूरा जनपद कोल्ड चेंबर के रूप में तब्दील हो गया है। गुरुवार को दोपहर बाद से अचानक पारा लुढ़कने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है।

नगर समेत जनपद के ग्रामीण अंचलों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से लोग घरों में दुबकने को विवश हो गए। शुक्रवार को सुबह से ही शीतलहर के चलते सड़कों पर लोग अपेक्षा से कम दिखाई दिए।
विज्ञापन


पूरे दिन सूर्य का दर्शन नहीं हुआ। यात्रा पर निकले लोग ठंड के चलते ठिठुरते नजर आए। नगरीय क्षेत्रों में ठंड   से बचने के लिए लोग अलाव तापते दिखे। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी मौसम का मिजाज न बदलने से
विज्ञापन
विज्ञापन


 लोगाें की दिनचर्या प्रभावित रही। सर्द हवाआें के चलते जहां एक ओर लोग ठिठुरते रहे, वहीं जगह-जगह अलाव जलाकर तापते रहे। नगर सहित जिले के ग्रामीण अंचलाें में पड़ रही हाड़ कंपा देने वाली ठंड से लोग बेहाल दिखे।

 शीतलहर चरम पर होने के कारण मिर्जापुर और विंध्याचल रेलवे स्टेशन और सरकारी व प्राइवेट बस स्टैंडाें पर यात्रियाें की संख्या काफी कम दिखी।

गलन-ठिठुरन के चलते जहां एक ओर नगर के प्रमुख बाजाराें में सन्नाटा पसरा रहा, वहीं रजाई, कंबल और गर्म रेडिमेड कपड़ाें की दूकानाें पर लोग ऊलेन वस्त्र खरीदने में मशगूल दिखाई दिए।

दिन भर सूर्यदेव के दर्शन न देने से वातावरण में गलन-ठिठुरन बरकरार रही, जिसके चलते घराें से बाहर निकलने वाले लोग अपने पूरे शरीर को गर्म कपड़ाें से ढंक कर निकले।

 कड़ाके की पड़ रही ठंड के कारण जहां एक ओर बच्चाें को काफी राहत मिल रही है, वहीं रोज कमाकर खाने वालाें को बर्फीली सर्द हवाओं में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


 नगर में पालिका प्रशासन की ओर से पर्याप्त अलाव जलवाने की व्यवस्था न कराए जाने से नगर के कई चौराहाें और बाजाराें में लोग निजी स्तर पर लकड़ी गिरवा कर अलाव तापते दिखाई दिए। दूकानों पर भी लोग कम दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed