{"_id":"5f1dc2bad67f2f11071d18eb","slug":"the-highest-number-of-38-cases-found-in-the-district-including-11-from-a-family-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में एक परिवार के 11 समेत जिले में मिले अब तक के सबसे अधिक 38 मामले, संक्रमितों की संख्या 435 ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में एक परिवार के 11 समेत जिले में मिले अब तक के सबसे अधिक 38 मामले, संक्रमितों की संख्या 435
Sun, 26 Jul 2020 11:21 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले में रविवार को अब तक सबसे अधिक कोरोना के 38 मरीज मिले हैं। इसमें सबसे अधिक नगर के शुक्लहा बजरंगनगर पंडित गुप्तराम गली में सबसे अधिक 14 मरीज मिले हैं। इसमें भी 11 मरीज एक ही परिवारी के हैं। 38 मरीज मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 435 हो गई है। 12 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको छुट्टी दे दी गई। इसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 282 हो गई है।
विज्ञापन
एक्टिव केस 143 हैं। कोरोना से अब तक 10 लोगों की से मौत हो चुकी है।जिले में अब तक एक दिन में सबसे अधिक 29 मरीज मिले थे। पिछले 28 दिनों से लगातार मिल रहे कोरोना के मरीजों ने रविवार को रिकार्ड तोड़ दिया। रविवार को एक दिन में सबसे अधिक 38 मरीज मिले। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि रविवार को 180 रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 29 पाजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
इसमें आठ आरटीपीसीआर, एक ट्रू नेट मशीन और 20 एंटीजेन टेस्ट से रिपोर्ट मिली है। नौ पॉजिटिव रिपोर्ट दूसरे जिलों के लैब से आई है। पॉजिटिव मरीजों में सबसे अधिक 14 मरीज नगर के शुक्लहा मोहल्ले के पं. गुप्तराम गली में मिले हैं। इनमें आठ पुरुष और छह महिलाएं हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
पटेहरा के भदौहा गांव में एक पुरुष और दो महिला, लल्ला घाट से एक महिला, चुनार सेटलमेंट एरिया से एक पुरुष, वाराणसी रामनगर का एक पुरुष और लहरतारा का एक पुरुष, रतनगंज से दो पुरुष, बदली घाट से एक पुरुष, कनक सराय कछवां से एक पुरुष, बहुआर जमालपुर से एक पुरुष, मुकेरी बाजार एक एक पुरुष, मवैया चील्ह से एक पुरुष, डंकीनगंज से एक पुरुष, सहजी हलिया से एक पुरुष, गणेशगंज से एक पुरुष, डंकीनगंज आईसीआईसीआई गली से एक महिला, डीजे कालोनी तरकापुर से एक महिला, माधोपुर पड़री से एक पुरुष, विंध्याचल से दो पुरुष और दुर्गा देवी से एक पुरुष है।
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
12 लोगों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई है। इसमें 39वीं वाहिनी से एक पुरुष, बड़ी बरी से चार पुरुष एक महिला, भरुहना से दो पुरुष, रमईपट्टी से एक पुरुष और एक महिला, वासलीगंज से एक पुरुष, महेवा से एक पुरुष हैं। हॉटस्पॉट और मंडलीय अस्पताल में आने वाले व अन्य 938 संदिग्धों का सैंपल लिया गया।
इनमें 840 सैंपल एंटीजेन कीट से लिया गया। जिले से अब तक 14 हजार 168 का सैंपल लिया जा चुका है। 12 हजार 118 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। दो हजार 50 की रिपोर्ट आनी बाकी है। एक हजार 810 टेस्ट एंटीजन कीट से लियागया है। जिले में 63 हॉटस्पॉट हैं। इनमें 23 ग्रामीण और 40 नगरी क्षेत्र में है। 30 लोग होम आइसोलेशन में है।
इनमें 840 सैंपल एंटीजेन कीट से लिया गया। जिले से अब तक 14 हजार 168 का सैंपल लिया जा चुका है। 12 हजार 118 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। दो हजार 50 की रिपोर्ट आनी बाकी है। एक हजार 810 टेस्ट एंटीजन कीट से लियागया है। जिले में 63 हॉटस्पॉट हैं। इनमें 23 ग्रामीण और 40 नगरी क्षेत्र में है। 30 लोग होम आइसोलेशन में है।