फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The fate of the candidates locked in

उम्मीदवारों का भाग्य पेटियों में बंद

Fri, 01 May 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 01 May 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
The fate of the candidates locked in
ग्राम प्रधान के रिक्त पदों के लिए गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। विकास खंड राजगढ़ में चार, पहाड़ी में चार और कोन ब्लाक के श्रीपट्टी के प्रधान पद के उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। मतदान के लिए जिला प्रशासन द्वारा ब्लाक मुख्यालयों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन


चील्ह/ चेतगंज संवाददाता के अनुसार विकास खंड कोन में श्रीपट्टी में रिक्त प्रधान पद के लिए चुनाव हुआ।

 श्रीपट्टी में प्रधान पद के लिए सुरेश और लल्लन चुनाव मैदान में हैं। यहां पर 2122 मतदाता थे। जिनमें से 1074 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


आरओ डा. शैलेंद्रदेव दूबे ने बताया कि  जिसमें 568 पुरुष और 506 महिलाओं ने मतदान किया। मतदान अधिकारी अक्षैबर यादव रहे।

मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए चील्ह एसओ अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस के जवान तैनात रहे।

अहरौरा संवाददाता के अनुसार विकास खंड राजगढ़ के ग्राम सभा सोनबरसा खुर्द में गुरुवार को प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें 57 प्रतिशत मतदाताओं ने उप चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वर्ष 2010 के मतदाता सूची से हुए मतदान में लगभग 60 मतदाता मतदान करने से वंचित रह गए।

उपचुनाव में 1840 मतदाताओं में से 1043 मतदाताओं ने अपने मताधिकार   का प्रयोग किया। वहीं मतदान   से वंचित मतदाताओं में काफी  रोष रहा। मामले की जानकारी होते ही एसडीएम चुनार डा. विश्राम पोलिंग बूथ पर पहुंचे। उन्होंने मतदाताओं को समझा कर   पुराने वोटर लिस्ट के अनुसार मतदान संपन्न कराया।

मतदान  के दौरान तहसीलदार मृत्युंजय सिंह, सीओ नक्सल गीतांजलि सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्र मौजूद रहे।
पड़री संवाददाता के अनुसार विकास खंड पहाड़ी के पसैया डगमगपुर में प्रधान हरिओम   सिंह के मृत्यु से पद रिक्त हुआ।

जिसके लिए गुरुवार को ब्लाक पर मतदान हुआ। प्रधान पद के लिए हरेंद्र प्रताप सिंह, खदेरु राम, गिरजा शंकर और सत्यनारायण चुनाव मैदान में थे। पहाड़ी ब्लाक में 1263 मतदाता पंजीकृत थे।


 जिला कृषि अधिकारी और आरओ एसके सिंह ने बताया कि 1263 में से 840 मतदाताओं ने मतदान किया।

स्टेटिक मजिस्ट्रेट आरके मिश्रा, एआरओ रामबली राम, एडीओ पंचायत डीके शुक्ला, उपनिरीक्षक पड़री जय प्रकाश उपाध्याय, राजपाल सिंह पीएसी के निरीक्षक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed