फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The drama of passengers on trains delay

ट्रेनों की लेटलतीफी पर यात्रियों का हंगामा

Tue, 12 May 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Tue, 12 May 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
The drama of passengers on trains delay

विज्ञापन
चार से 15 घंटे की देरी से चल रही ट्रेनाें का परिचालन तीन दिन बाद भी दुरुस्त नहीं होने पर सोमवार की सुबह एवं शाम दोनों ही वक्त यात्रियाें ने मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर हंगामा मचाया।

 आनंद विहार कोलकाता एक्सप्रेस के निरस्त होने से यात्रियों को फजीहत हुई। साथ ही प्लेटफार्म पर ठंडा पानी नहीं मिलने पर यात्रियाें ने काफी देर तक नारेबाजी की।
विज्ञापन


बता दें कि तीन दिन पूर्व गया रूट पर गैंगमैन के कट जाने तथा मालगाड़ी के 23 डिब्बों के पटरी से उतर जाने के कारण गया रूट पर चलने वाली ट्रेनाें को पटना समेत अन्य रूट से भेजा रहा है। इससे राजधानी समेत कई सुपरफास्ट एवं एक्सप्रेस ट्रेनें चार से 15 घंटे की देरी से चल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराज यात्रियाें ने कहा कि पिछले तीन दिनाें से ट्रेनें चार से 15 घंटे की देरी से चल रही हैं। इससे उनको ट्रेन पकड़ने में परेशानी हो रही है। लेट हो रही ट्रेनाें के लोकेशन रेल कर्मियाें द्वारा नहीं बताए जाने पर वह घंटाें रेलवे स्टेशन पर आकर बैठने को  मजबूर हैं।

यहीं नहीं लोकेशन पूछने पर रेल कर्मचारी नोकझोंक कर ले रहे हैं। तीनाें प्लेटफार्माें पर ठंडा पानी भी नहीं मिल रहा। इससे उनको गर्म पानी पीना पड़ रहा है।

 कहा कि रेल कर्मियाें द्वारा घोर लापरवाही बरतते हुए मनमाने तरीके से कार्य किया जा रहा है। जिस पर उच्चाधिकारी ध्यान देने की बजाय उनकी गलतियाें पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं।

प्लेटफार्म पर मौजूद देव कुमार, विजय कुमार, कमलेश, शिव कुमार, आनंद सिंह, शीतला आदि ने कहा कि यहीं स्थिति रही तो यात्री एक बूंद पानी के लिए परेशान रहेंगे। यात्रियों ने कहा कि किसी भी प्लेटफार्म पर शुलभ शौचालय या बाथरूम की व्यवस्था नहीं है जबकि कागजाें पर एक एवं दो नंबर पर शौचालय एवं बाथरूम होना दिखाया जा रहा है।


बाथरूम एवं शौचालय की सुविधा नहीं होने पर महिला यात्रियाें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बताते चलें कि नई दिल्ली गया राजधानी एवं नई दिल्ली हावड़ा राजधानी आठ घंटे, कालका, मुंबई मेल, जोधपुर हावड़ा, चंबल, क्षिप्रा एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें चार से 15 घंटे की देरी से चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed