फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The development of the district will be done from 454 crores

454 करोड़ से होगा जिले का विकास

Wed, 29 Dec 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The development of the district will be done from 454 crores
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला योजना की बैठक वर्चुअल की गई। बैठक में वर्ष 2021-22 के लिए चार सौ 54 करोड़ रुपये का प्रस्ताव प्रस्तुत कर सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के वन पर्यावरण, जंतु उद्यान मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने की। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने जिला योजना समिति में विभागवार प्रस्तुत आंकड़ों की जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि पिछली जिला योजना वर्ष 2020-2021 के अन्तर्गत कुल 45 हजार चार सौ लाख के स्वीकृति परिव्यय में से शासन द्वारा अद्यतन रुपये 47 हजार दो सौ 43.77 लाख व्यय किए गए हैं जो अनुमानित परिव्यय के सापेक्ष 104.06 प्रतिशत हैं। उन्होंने बताया कि दो कार्यक्रमों, मनरेगा एवं ग्रामीण आवास के अन्तर्गत अनुमोदित परिव्यय से अधिक धनराशि व्यय की गयी है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिला योजना वर्ष 2021-22 के अंतर्गत शासन द्वारा जनपद के लिए चार सौ 54 करोड़ रुपये का परिव्यय निर्धारित किया गया हैं। इससे जनपद के संबंधित विभागों से प्राप्त प्रस्ताव को समाहित करते हुए विभागवार कार्ययोजना के अनुसार धनराशि का आवंटन किया गया हैं। बैठक में नहरों की सफाई, धान क्रय केन्द्र, स्वास्थ्य आदि संबंधित उठाए गए मुद्दों पर प्रभारी मंत्री ने बैठक में कहा कि सदस्यगण की जो समस्या या शिकायतें हो उसे लिखित रूप से जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध करा दें। उस पर जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में वर्चुअल यह रहे उपस्थित
बैठक में केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रतिनिधि के अलावा राज्यसभा सांसद राम सकल, ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक रत्नाकर मिश्र, विधायक छानबे राहुल प्रकाश, विधायक शुचिस्मिता मौर्या, विधायक अनुराग सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया के अलावा जिला योजना समिति के सभी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य व अन्य जन प्रतिनिधि वर्चअल माध्यम से मीटिंग से जुड़े रहें। इसके अतिरिक्त सभागार में अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed