{"_id":"60ec83f48ebc3e13527abf85","slug":"the-development-and-progress-of-the-district-is-the-priority-mirzapur-news-vns6000969187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले का विकास व प्रगति ही प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले का विकास व प्रगति ही प्राथमिकता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिला पंचायत परिसर में सोमवार को नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया ने शपथ ली। उनको जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शपथ ग्रहण कराया।
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया ने जिले के विकास व प्रगति का वादा किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव रहे। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की नीतियों की जीत है जो उसे इतनी बड़ी जीत पंचायत चुनाव में हासिल हुई है। इस विजय के लिए उन्होंने जनता के प्रति आभार जताया। प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने जिला पंचायत अध्यक्ष को शुभकामना दी और कहा कि भाजपा की नीतियों से ही देश का विकास हो रहा है। भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने भी शुभकामना दी। नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष को शुभकामना देते हुए कहा कि अब जिला विकास करेगा। इसके पूर्व जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी नीतू सिंह सिसौदिया ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। संचालन रामसिंह ने किया। जिला पंचायत अध्यक्षा ने अन्य जिला पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया। इस अवसर पर पंडाल पूरी तरह से भगवा रंग में रंगा रहा। भीषण उमस और गर्मी की वजह से उपस्थित लोग तरबतर हो रहे थे। पंखे की व्यवस्था की गई थी लेकिन उमस के आगे वह बेबस लगी।
पूर्व बसपा एमएलसी की उपस्थिति रही चर्चा का विषय
मिर्जापुर। शपथ ग्रहण समारोह में एक पूर्व बसपा एमएलसी की मंच पर उपस्थिति चर्चा का विषय रही। वे प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री के साथ गलबहियां कर बैठे हुए थे। यहां तक कि जब बड़ी माला में सभी नेतागण एक हुए तो उसमें जिला पंचायत अध्यक्ष को बाहर कर दिया गया लेकिन पूर्व एमएलसी की मौजूदगी बनी रही।
विज्ञापन
मझवां विधायक के नाम का स्टीकर लगा
मिर्जापुर। शपथ ग्रहण समारोह के लिए मंच पर बैकग्राउंड में जो बड़ा बैनर लगवाया गया था, उसमें सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री का तो नाम बड़े- बड़े अक्षरों में अंकित था। यहां तक की बसपा के पूर्व एमएलसी का नाम भी अंकित था लेकिन मझवां विधायक का नाम का छोटा सा स्टीकर लगा। इस बात को लेकर जबरदस्त चर्चा रही।
जिपंअ व ब्लाक प्रमुखों का हुआ अभिनंदन
मिर्जापुर। बरौंधा कचार स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्यों का अभिनन्दन किया गया।
मुख्य वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष, काशी क्षेत्र महेशचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। संगठन की संकल्पना प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक अपनी सरकार बनने पर बधाई दिया। कहा कि वर्तमान परिणाम से विपक्षी हतोत्साहित हैं आगे हमारा विधानसभा चुनाव में भी पिछली बार से अच्छा परिणाम रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, क्षेत्रीय मंत्री राजेश शर्मा, लाल बहादुर सिंह, गुलाब पासी, सोहनलाल श्रीमाली, उत्तर मौर्य, राजेन्द्र सिंह पटेलआदि थे। संचालन जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह पटेल ने किया।