फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The cold returned from the clouds in the sky

आसमान में छाए बादलों से वापस लौटी ठंड

Tue, 16 Feb 2021 08:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
The cold returned from the clouds in the sky
मिर्जापुर। कुछ दिन तेज धूप के बाद फिर से बादल छाने से किसानों को चिंता सता रही। मंगलवार को उठे बादलों से मौसम ने एक बार फिर से करवट ली। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई है। संभावना है कि अगले दो दिन तक मौसम इसी तरह का रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

मौसम साफ देख ज्यादातर किसानों की ओर से गेहूं फसलों की सिंचाई कर दी गई। ऐसे किसान मौसम बिगड़ने से फसलों को लेकर चिंतित हो गए। चना, मटर, अरहर, मसूर के साथ ही दलहनी और तिलहनी फसलों के लिए हल्की बूंदाबांदी संजीवनी का काम कर रही। डीएसटी महामना जलवायु परिवर्तन केंद्र के समन्वयक एवं ग्रामीण कृषि मौसम सेवा बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो आरके मल्ल व तकनीकी अधिकारी (युवा मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने बताया कि आने वाले अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है। जिसके फलस्वरूप अगले दो दिनों तक कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। भारी बारिश की संभावना नहीं है। दो दिन के बाद सुबह के समय हल्का कुहरा भी पड़ने की संभावना है। मौसम वैैज्ञानिकों ने कहा खड़ी फसलों में जरूरत के हिसाब से ही किसान फसलों की सिंचाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed