फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The cold increased due to drizzle, animal birds were helpless

बूंदाबादी से बढ़ी ठंड, पशु पंक्षी हुए बेहाल

Sat, 22 Jan 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The cold increased due to drizzle, animal birds were helpless
पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार को दोपहर बाद शुरु हुई बूंदाबांदी से पारा लुढ़क गया। इससे हवा में ठिठुरन बढ़ गई। बारिश के चलते ग्रामीण सड़कें कीचड़ से सनी रहीं। फिसलन से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोहरे और धुंध के साथ शनिवार को दिन की हुई शुरुआात हुई। कुछ देर के लिए सूर्य दिखने के बाद फिर से बादलों में न सिर्फ छिप गए बल्कि चारो तरफ धुंध सा छा गया। बीच-बीच में लगा कि मौसम खुल जाएगा लेकिन दोपहर बाद मौसम का मिजाज बिगड़ गया। शुरु हुई बूंदाबांदी से सार्वजनिक स्थानों पर लोग ठंड से लोग बेहाल रहे। रेलवे व बस स्टेशनों के साथ ही चौराहो और तिराहों पर लोग ठिठुरते दिखे। बूंदाबांदी व कहीं-कहीं बारिश होने से विशेषकर ग्रामीण सड़के फिर से कीचड़ से सन गयी। जिगना, सुबह से ही रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते बढ़ी शीतलहर से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शेरवां, मौसम का मिजाज बदलने के बाद इलाके में दोपहर बाद कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी होने से ठंड में इजाफा हो गया है। दिन भर सुर्य देव आसमान में छिपे रहे। धूप नहीं निकलने से आम जन मानस सहित पशु पक्षी ठण्ड से ठिठुरते रहे। हलिया, क्षेत्र में बूंदाबादी से पशु पालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के गलरा ,गडबडा, मझिगवा, रतेह सहित दर्जनों गांवों में बरसात होने से पुआल कटाई, गन्ने की पेराई आदि कार्य बाधित हो गया। किसानों की मानें तो बारिश से गेहूं फसल के लिए यह बरसात वरदान साबित हो रही है तो दूसरी तरफ सरसो, मटर, मसूर, तीसी, आलू ,गोभी सहित दलहन व तिलहन फसलों को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed