फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The bride refuses to marry, says she cannot spend her entire life with an alcoholic

दुल्हन ने शादी से किया इनकार, कहा एक शराबी के साथ नहीं बिता सकती पूरी जिंदगी

Sat, 29 May 2021 06:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 29 May 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
The bride refuses to marry, says she cannot spend her entire life with an alcoholic
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले के सरावां गांव में आई बारात में दूल्हे के शराब के नशे में होने की सूचना मिलने पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के शादी से इनकार करने पर दूल्हे के मामा और दुल्हन के चाचा में विवाद हो गया। इससे पहले भी शराब के नशे में धुत बरातियों का घरातियों द्वारा स्वागत किए जाने के दौरान विवाद हुआ था। 

विज्ञापन


विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची। स्थानीय लोगों नें बात कर दोनों पक्षों का विवाद रोका, पर दुल्हन शादी न करने के फैसले पर अडिग रही। जिसके बाद बारात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा। 
विज्ञापन

कछवां थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी युवक की शादी सरावां गांव निवासी युवती से तय थी। शुक्रवार की रात को बारात दुल्हन के घर पर पहुंची। बारात द्वार पर पहुंचने पर घरातियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बाराती नशे में धुत थे, इसको लेकर घरातियों से विवाद हुआ। मारपीट तक की नौबत उत्पन्न हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद किसी तरह द्वार पूजा सम्पन्न हुई। दूल्हा और बारातियों के शराब के नशे में धुत होने की खबर दुल्हन को लग गई। दूल्हे के शराब के नशे में धुत होने की जानकारी मिलते ही दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से हर कोई अवाक रह गया। एक बार फिर विवाद की नौबत उत्पन्न हो गई। दूल्हे के मामा और दुल्हन के चाचा के बीच मारपीट हो गई। 

स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर बीच-बचाव कराया, पर दुल्हन शादी न करने के फैसले पर अडिग रही। विवाद की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दुल्हन ने दो टूक लहजे में कह दिया कि वह एक शराबी के साथ अपनी जिंदगी नहीं बिता सकती है। जिसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस चली गई। दुल्हन के इस साहसिक निर्णय की हर किसी ने सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed