फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The brass industry of the district joins ODOP

ओडीओपी में शामिल हुआ जिले का पीतल उद्योग

Sun, 01 Nov 2020 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
The brass industry of the district joins ODOP
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय उद्योग बंधु की बैठक जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल की अध्यक्षता में हुई। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में गत माह की बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। बैठक में कुल ग्यारह एजेंडे पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

उद्योग विभाग की ओर से संचालित योजनाओं पर चर्चा में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम 2019-20 के अलावा औद्योगिक आस्थान पथरहिया में स्थित औद्यागिक इकाईयों के निरस्तीकरण पर चर्चा, औद्योगिक आस्थान चुनार में स्थित औद्योगिक इकाइयों के निरस्तीकरण पर चर्चा समेत कुल 11 एजेंडो पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने ओडीओपी अतिरिक्त उत्पाद पर चर्चा करते हुए बताया कि एक जनपद एक उत्पाद योजना अंतर्गत उत्पाद के रुप में पीतल उद्योग को भी सम्मिलित कर लिया गया है। जिलास्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में उपायुक्त उद्योग वीके चौधरी, सहायक आयुक्त लोकेंद्र कुमार, इजहार खान समेत फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हरिओम कसेरा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, जिलेे के पीतल बर्तन व्यवसाय व उद्योग को ओडीओपी में शामिल किए जाने पर शनिवार को व्यापारी नेताओं ने गुलदस्ता भेंटकर जिलाधिकारी के प्रति धन्यवाद व शुभकामनाएं व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमियों ने पीतल व्यवसायियों ने उद्योग लगाने के लिए एक औद्योगिकी क्षेत्र की आवश्यकता जताया। तथा उचित मशीन की व्यवस्था किए जाने पर बल दिया। कहा कि सरकार की ओर से चित्रकूट में डिफेंस कारीडार की स्थापना किया गया है। जिससे हम मिर्जापुर व्यापारी को भी अवसर मिले जिससे ब्रास से निर्मित वस्तुओं की सप्लाई कर सके। इस दौरान फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हरिओम कसेरा, मंत्री सीताराम कसेरा समेत मोहनदास अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed