फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The 39th Corps crossed 10 hurdles and came first

Mirzapur News: 10 बाधाओं को पार कर 39वीं वाहिनी प्रथम

Thu, 11 Sep 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The 39th Corps crossed 10 hurdles and came first
52वीं अन्तर वाहिनीं एलार्म एफिसिएन्सी रेस, रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में बाधा पार करता जवान। स्र
मिर्जापुर। 39वीं वाहिनीं पीएसी में बुधवार को 52वीं अंतर वाहिनी अलार्म एफिसिएंसी रेस, रायफल शूटिंग प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। पहले दिन एसाल्ट प्रतियागिता कराई गई। इसमें दीवार फांदना, कटिले तार से होकर गुजरना, रस्सी के सहारे बड़े गड्ढे को पार करना आदि बाधाओं 10 बाधाओं को पार करना था। मेजबान 39वीं वाहिनी ने 10 बाधाओं को पार कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शेष समस्त टीमें बधाओं को पार करने में असफल रहीं। 14 सितंबर तक चलने वाली पीएसी पूर्वी जोन की 52वीं अंतर-वाहिनी अलार्म एफिसिएंसी रेस, रायफल शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पीएसी पूर्वी जोन की चतुर्थ वाहिनी प्रयागराज, 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर, 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़, 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी, 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी, 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर वाराणसी, 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर, मेजबान 39वी वाहिनी पीएसी मिर्जापुर, 42वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज, 48वीं वाहिनी पीएससी सोनभद्र के 250 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। पीएसी पूर्वी जोन की समस्त टीम मैनेजर्स से मुख्य अतिथि ने परिचय प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों द्वारा खेल की शपथ के साथ प्रतियोगिताएं प्रारंभ करायी गयी। इस दौरान सेनानायक नैपाल सिंह, वाहिनीं चिकित्साधिकारी राजीव कुमार, सहायक सेनानायक हीरालाल कनौजिया, सूबेदार मेजर मनोज सिंह, सहायक शिविरपाल राहुल सिंह यादव, शिवरतन सिंह, विनय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed