फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Temperature Rises by Two Degrees After Three Days; Sunlight Becomes Unbearable

Mirzapur News: तीन दिन बाद दो डिग्री चढ़ा तापमान, धूप बनी असहनीय

Sun, 03 May 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Temperature Rises by Two Degrees After Three Days; Sunlight Becomes Unbearable
दोपहर तेज धूप में सन्नाटे के बीच सड़क पर गुजर रहे राहगीर।-संवाद।
-शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन


फोटो-10

संवाद न्यूज एजेंसी
जिले में तीन दिन बाद अधिकतम तापमान दो डिग्री चढ़ने से लोगों को दोपहर में कड़ी धूप ने परेशान किया। 29 अप्रैल की शाम कुछ क्षेत्रों में आंधी-बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से तापमान गिरा था। मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। अब तीन दिन बाद मौसम ने फिर करवट बदली है। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, तेज धूप के कारण शनिवार को सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम से ही बाहर निकले।
शनिवार सुबह नौ बजे के बाद ही घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। तेज धूप में थोड़ी दूर चलने पर ही लोगों का गला सूखने लगता है। मिर्जापुर भटौली मार्ग पर सखौरा, कचहरी मार्ग, जिला अस्पताल, वासलीगंज, मुकेरी बाजार सहित अन्य बाजारों में सड़क किनारे लगे आम का पना, मैंगो शेक, गन्ने और फलों के जूस की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई। लोग तपिश से राहत पाने के लिए प्यास बुझाकर ही आगे बढ़ना बेहतर समझ रहे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा था। 24 घंटे में तापमान में दो डिग्री की वृद्धि से शनिवार दोपहर नगर सहित जिला मुख्यालय से जुड़ी ग्रामीण सड़कों पर आवाजाही कम रही।
विज्ञापन

कोट
आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। इससे रातें गर्म रहने के साथ दिन में फिर से गर्मी बढ़ने की संभावना है। सुबह शाम आसमान में बादल दिखाई दे सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव मंगल सिंह, मौसम वैज्ञानिक, भू भौतिकी विभाग, ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, बी.एच.यू.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed