फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Temperature dropped by 3 degrees due to heavy rain.

Mirzapur News: तेज बारिश से 3 डिग्री गिरा तापमान

Sat, 01 Aug 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by 3 degrees due to heavy rain.
अहरौरा नगर में सड़क  पर लगा पानी।- संवाद।
मिर्जापुर। सावन के दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह से उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल रखा, लेकिन दोपहर बाद हुई तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश के बाद अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बारिश से मंडलीय अस्पताल के सामने, कलेक्ट्रेट परिसर, रोडवेज परिसर तथा अहरौरा नगर की कई सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे मरीजों, तीमारदारों, वादकारियों, यात्रियों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। अहरौरा में पांडेय जी दक्षिणी फाटक से नई बाजार-बूढ़ा देई मार्ग तक पानी भर जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में 20 मिनट तक हुई तेज बारिश से धान के खेतों में पानी भर गया। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे और फसल को राहत मिलने की उम्मीद जगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था।
सुबह धूप-छांव का दौर और उमस बनी रही, जबकि दोपहर बाद तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed