{"_id":"2d0d45da68eb0d63a848ee26844f1da8","slug":"tehsil-day-complainant-register-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस _ 440 में मात्र 79 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस _ 440 में मात्र 79 का निस्तारण
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Tue, 06 Jan 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन समस्याओं के निस्तारण के लिए मंगलवार को सभी तहसील मुख्यालयों पर तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने जन समस्याओं को सुनाते हुए उसे निस्तारित कराने का काम किया। जो शेष रह गए उन्हें एक सप्ताह के अंदर निस्तारित करने का निर्देश दिया।
ऐसा नहीं करने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। जनपद के तीन तहसीलों में 440 फरियादियाें ने प्रार्थना पत्र देकर समस्या निस्तारण की गुहार लगाई। 79 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर दिया गया। शेष 361 प्रार्थना पत्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
मड़िहान संवाददाता के अनुसार अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डीएस उपाध्याय ने मड़िहान तहसील में जन समस्याएं सुनी। इस दौरान आए 112 प्रार्थना पत्रों मे से महज छह का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष 106 प्रार्थना को संबंधित अधिकारियों साैंपते हुए एक सप्ताह में निस्तारित करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसडीएम राजकुमार व तहसीलदार सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी अशोक कुमार ने सदर तहसील में उपस्थित होकर जन समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न मामलाें के 276प्रार्थना पत्र आए। जिसमें 70 का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।
शेष प्रार्थना पत्राें को संबंधित अधिकारियों को दे दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे। लालगंज सवंाददाता केअनुसार तहसील के प्रांगण में आयोजित तहसील दिवस में सीआरओ बंश बहादुर ने समस्याओं का निस्तारण किया। जिसमें विभिन्न समस्याओं से संबंधित 52 प्रार्थना पत्रों में से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया।
शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिया गया। सभी तहसील व ब्लाक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।