फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teen shed in the air, damage to mango crops

हवा में उड़े टीन छप्पर, आम की फसलों को हुआ नुकसान

Sun, 09 May 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Teen shed in the air, damage to mango crops
मिर्जापुर। रविवार की भोर आए आंधी से कुछ स्थानों पर लोगों के घरों पर रखे टीन व छप्पर हवा में उड़ गए। आंधी, पानी से सब्जियों की खेती व आम के फलों पर असर पड़ा है। आंधी के चलते कुछ स्थानों पर पेड़ पर लदे आम की फसल जमींदोज हो गए। बारिश से सड़कों और गलियों में जगह-जगह पानी भर गया। कुछ देर बाद आसमान साफ होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बेमौसम हुए बारिश से नगर के कुछ इलाके में नालियां जाम होने से गलियों में पानी भर गया। नाली में भरे कूड़े और गंदगियां सड़कों और गलियों में फैल गयी जिससे स्थानीय निवासियों के साथ ही राहगीरों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सड़कें व गलियां कीचड़मय हो गयी। पड़री, भोर में आई आंधी-पानी से कोई विशेष नुकसान तो नहीं हुआ है। अधिकांश किसानों के खेत में पड़े भूसा भींग गए। हलिया, क्षेत्र में आए आंधी और हुई बंदाबादी के बीच आंशिक रुप से आम के फलों को नुकसान हुआ है। नरायनपुर,इमिलिया चट्टी मार्ग पर स्थित नरायनपुर बाजार में बारिश से सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर गया। जगह-जगह कट स्टोन उखड़ जाने से राहगीरों को कीचड़ व गंदे पानी के बीच आवागमन करना पड़ रहा है। दिनभर बाइक सवार व राहगीरे ऐसे गड्ढे में फिसलकर गिरते देखे गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है। जिगना क्षेत्र में आंधी के साथ ही हुए बारिश के चलते कई निचले इलाको में कुछ देर के लिए पानी भर गया। जिससे राहगीर परेशान रहे। छानबे के हाट गोदाम गैपुरा में किसानों से खरीद कर रखा गेहूं पानी से भींग गया। क्रय केंद्र प्रभारी गेहूं बचाने के लिए उपर से तिरपाल की व्यवस्था तो कर दी गयी थी लेकिन परिसर में जल निकासी की व्यवस्था न होने से परिसर में पानी भर गया। शेरवां क्षेत्र में तेज आंधी,तूफान व बरसात के चलते आम की फसलों का नुकसान हुआ है। हालांकि सब्जी की खेती के लिए फायदेमंद साबित हुआ है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed