{"_id":"5e4447b08ebc3ee5fb3e6ce4","slug":"teen-missing-two-years-ago-reached-home-with-nepalese-friends-mirzapur-news-vns510400923","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वर्ष पूर्व लापता किशोर नेपाली मित्रों के साथ पहुंचा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वर्ष पूर्व लापता किशोर नेपाली मित्रों के साथ पहुंचा घर
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिगना थाना क्षेत्र के भावानएपुर गांव से दो वर्ष पूर्व लापता किशोर बुधवार को अपने नेपाली मित्रों के साथ घर लौटा तो परिवार के खुशी का ठिकाना नहीं रही। किशोर के लापता होने के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। यह बात किशोर के नेपाली मित्रों को भी नहीं पता था। मंगलवार को जब नेपाली मित्र किशोर को उसके घर लेकर लौटे तो मामले की सच्चाई जानकर वे भी चौंक गए।
क्षेत्र के भावानएपुर गांव निवासी लालबहादुर बिंद गांव के ही मनीष कुमार बिंद के खिलाफ जनवरी 2018 में अपने 14 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार को पैसा चोरी करने के आरोप में पिटाई कर लापता करने का आरोप लगाया था। मामले में उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करने के बाद पर पुलिस ने आरोपी मनीष कुमार बिंद को जेल भेज दिया। 20 दिन जेल में रहने के बाद मनीष जेल से छूटा। मंगलवार की रात जब विवेक कुमार अपने घर नेपानी मित्र शाहिल सिंह व राहुल के साथ घर पहुंचा तो देखने वालों की भीड़ लग गई। शाहिल सिंह ने बताया कि विवेक कुमार दो वर्ष पूर्व उसे ट्रेन में मिला था और दिल्ली में काम करने की बात कह रहा था। काम न मिलने पर कहीं और जाने की बात कहा उसे अपने साथ जम्मू के अनंतनाग स्थित लालनगुर ईंट भट्ठा पर ले गया। वहां विवेक को अपने साथ रखा। एक माह पूर्व जब शाहिल सिंह अपना परिवार छोड़ने नेपाल आ रहा था तो विवेक कुमार भी उसे साथ आया। शाहिल सिंह जब रविवार को अनंतनाग अपने भांजे राहुल व विवेक कुमार के साथ वापस जाने लगा तो सोचा कि विवेक के माता पिता से भी मुलाकात करता चले। विवेक के घर पहुंचने पर पता चला कि विवेक कुमार के अपहरण का मुकदमा दर्ज है और एक व्यक्ति जेल भी जा चुका है। मामले की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक छोटक यादव गांव पहुंच कर विवेक कुमार, उसके पिता लालबहादुर व माता हिरावती देवी का बयान दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विवेक कुमार का बयान मजिस्ट्रेट के सामने कराया जाएगा। उसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। बताया कि वह भय के कारण घर से भाग गया था।