फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teachers gheraoed DIOS office after not getting salary

Mirzapur News: वेतन नहीं मिलने पर शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय का किया घेराव

Fri, 29 Aug 2025 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Teachers gheraoed DIOS office after not getting salary
वेतन को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का घेराव करते आदर्श इंटर कालेज विसुंदरपुर के ​​शिक
मिर्जापुर। आदर्श इंटर कॉलेज विसुंदरपुर के शिक्षक-कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का घेराव किया। हालांकि, उस समय जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में नहीं थे। आक्रोशित शिक्षकों ने जुलाई का वेतन 28 अगस्त तक नहीं मिलने से परेशान हैं। उन्होंने एक सितंबर से डीआइओएस कार्यालय पर क्रमिक अनशन की चेतावनी दी है। इस विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य को लेकर विद्यालय में विवाद लंबे समय से चल रहा है। इस माह पूर्व प्रधानाचार्य के वेतन के लिए प्रबंधक और जिला विद्यालय निरीक्षक परस्पर असहमत हैं। शिक्षकों का कहना है कि उन्हें विवाद से कोई लेना देना नहीं है। जिला विद्यालय निरीक्षक जो विधिसम्मत समझते हों, सक्षम अधिकारी होने के कारण वह निर्णय लें। आखिर उन्हें निर्णय लेने में क्या समस्या है। शिक्षकों की व्यथा यह है कि प्रायः सभी ने किसी न किसी प्रकार का बैंक से ऋण ले रखा है। ईएमआई का निर्धारित समय बीतने पर प्रत्येक कार्मिक को हजारों रुपए की पेनाल्टी और ब्याज का नुकसान झेलना पड़ रहा है। शिक्षक व कर्मियों ने जिलाधिकारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक समेत सभी संबद्ध उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री डॉ. रमाशंकर शुक्ल ने कहा है कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मनमानी कर रहा है। यदि शिक्षकों के वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो संगठन एक सितंबर से प्रारंभ वाले होने क्रमिक अनशन को पूरा समर्थन देगा। घेराव में प्रधानाचार्य विनय त्रिपाठी, रत्नेश सिंह, सुरेश पांडेय, अरविंद दूबे, कपिल देव, डॉ. रविशंकर ओझा, कैलाश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed