फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   TB patients adopted

टीबी मरीजों को लिया गया गोद

Thu, 24 Mar 2022 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
TB patients adopted
विश्व क्षय रोग दिवस पर बृहस्पतिवार को जिले के समस्त ब्लाकों में टीबी रोगियों को गोद लिया गया। सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों के साथ राज्य कर्मचारियों व अधिकारियों ने टीबी मरीजों को गुड़, चना, सत्तू, मूंगफली दाना, हार्लिक्स, फल आदि खाद्य सामग्री भेंट करते हुए गोद लिया। कछवां में सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने के लिए रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

कछवां क्रिश्चियन हॉस्पिटल परिसर में टीबी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही मझवा क्षेत्र के 45 टीबी मरीजों को सीएमओ डा. राजीव सिंघल की उपस्थिति में गोद लेने का कार्य संपन्न किया गया। इसमें दो मरीजों को सीएमओ ने गोद लेते हुए उनके पूरे इलाज अवधि के दौरान अपने स्तर से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इसके अलावा कछवा नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर पंधारी यादव, चंदन गुप्ता, डा. तिलकधारी यादव, डा. सीबी पटेल व उनकी टीम ने टीबी मरीजों के गोद लिया। सीएमओ डा. राजीव सिंघल ने कहा कि टीबी रोग का संपूर्ण जांच व इलाज सरकारी स्तर पर हर जगह नि:शुल्क उपलब्ध है। वहां की दवाएं उच्च श्रेणी की हैं। कछवा हॉस्पिटल प्रबंधक रामचंद्र द्वारा टीबी के 10 मरीजों को गोद लेने के साथ-साथ एक नए प्रोजेक्ट का सफल शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. निलेश श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी राजेश यादव, अखिलेश शर्मा, शीतल प्रसाद गुप्ता, प्रदीप कुमार, डा. राकेश कुमार राय आदि रहे।
विज्ञापन

70 मरीजों को लिया गया गोद
मिर्जापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पर 70 टीबी और एमडीआर के मरीजों को गोद लिया गया। इस दौरान गोष्ठी का आयोजन किया गया। डा. रिचा सिंह ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से खांसी, बुखार बलगम में खून आना, रात में पसीना आना, सीने में दर्द का लक्षण है तो वह जांच कराए। इस शमीम अहमद, डा. मनिंदर सिंह, डा. संजय सिंह, डा. एसपी सिंह, डा. अशोक यादव, अनिल, नीरज, शिल्पी व नसीर खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

118 टीबी रोगियों को लिया गोद
राजगढ़। विश्व टीवी दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर गोष्ठी कर टीबी के मरीजों को गोद लिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. डीके सिंह की उपस्थिति में कुल 118 टीबी मरीजों को कई लोगों द्वार गोद लिया गया। गोद लिए गए टीबी मरीजों को चना, मूंगफली, गुड़, सत्तू, तिल, प्रोटीन पाउडर सहित सामान व दवाइयां दिया गया। डा. डीके सिंह, डा. संतलाल, डा. अजीत केसरवानी, डा. रवि प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed