{"_id":"595158354f1c1b805b8b476c","slug":"sweetness-of-fried-beans","type":"story","status":"publish","title_hn":" फिजा में घुली सेवईयों की मिठास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिजा में घुली सेवईयों की मिठास
mirzapur
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
इबादत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जनपद में सोमवार को ईद शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई गई। सुबह जिले के 29 ईदगाह और 176 मस्जिदों में ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज बाद लोगों ने मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। तत्पश्चात् लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद पर्व की मुबारकबाद दी। खाने-खिलाने व खुशियां मनाने का दौर सुबह से आरंभ होकर देर रात तक चलता रहा। नये-नये परिधान धारण कर लोगों ने एक दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारकबाद देने में मशगूल रहे।
सोमवार की सुबह से ही लोग नये-नये परिधानों में ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचने लगे थे, जहां अपने निर्धारित समय से ईद की नमाज अदा कराई गई। नगर क्षेत्र के इमामबाड़ा स्थित ईदगाह के साथ ही शहर, कटरा एवं देहात कोतवाली क्षेत्र के मस्जिदों में अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। नगर के इमामबाड़ा स्थित ईदगाह पर सोमवार की सुबह सवा आठ बजे ईदगाह के इमाम मौलाना हाफिज निसार अहमद ने ईद की नमाज अदा कराई और अपने शहर और मुल्क में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। इसी क्रम में नगर के वासलीगंज, आर्यकन्या रोड, कटरा कोतवाली के पीछे, गोसाईं तालाब, घास की गली, घोड़े शहीद, पक्की सरांय, सुंदरघाट, कुरैश नगर, रामबाग, नारघाट, गजियाटोला, लालडिग्गी, त्रिमोहानी, भटवा की पोखरी, रमईपट्टी, हयात नगर, रतनगंज, सबरी, नटवां, बड़ी बसहीं, कंतित सहित कई अन्य इलाकों में स्थित ईदगाह व मस्जिदों में अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। घरों में तरह-तरह के लजीज स्वादिष्ट सेवईं, दही-बड़ा व छोला सहित अन्य व्यंजनों के खाने-खिलाने का दौर चलता रहा। ईद के दिन निरंतर विद्युत आपूर्ति किए जाने से लोगों को राहत मिली, वहीं दोपहर में तल्ख धूप के चलते लोगों को पसीने-पसीने होना पड़ा। नगर के इमामबाड़ा सहित कई मुहल्लों में सुबह से ही मेले जैसा माहौल देखने को मिला। सुबह से ही बच्चे नए-नए कपड़े पहन कर सबको ईद की मुबारकबाद देते हुए खुशी से उछल रहे थे। बच्चे अपने बड़ों से ईदी लेने में भी जुटे रहे। ईद के मद्देनजर नगर के इमामबाड़ा सहित कई अन्य इलाकों में स्थित मस्जिदों के आसपास सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। नगर के ईदगाह एवं मस्जिदों के आसपास पालिका प्रशासन द्वारा साफ-सफाई के बेहतर इंतजाम रहे।
विज्ञापन