{"_id":"64d9cceb5771564f530bee53","slug":"suspended-pac-constable-sued-in-molestation-case-who-did-dirty-act-with-friend-innocent-daughter-2023-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur: छेड़खानी मामले में निलंबित पीएसी के सिपाही पर मुकदमा, दोस्त के मासूम बेटी के साथ की थी गंदी हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur: छेड़खानी मामले में निलंबित पीएसी के सिपाही पर मुकदमा, दोस्त के मासूम बेटी के साथ की थी गंदी हरकत
Mon, 14 Aug 2023 12:39 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:39 PM IST
सार
मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला की शिकायत पर निलंबित पीएसी के सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी पीएसी सिपाही को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला की शिकायत पर निलंबित पीएसी के सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी पीएसी सिपाही को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी है। एक महिला ने रविवार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 8 वर्षीय पुत्री के साथ उसके पति के दोस्त ने अश्लील हरकत की है।
विज्ञापन
बताया कि उसके पति का दोस्त पीएसी 39वीं वाहिनी में आरक्षी है। तहरीर पर कटरा कोतवाली पुलिस ने आरक्षी सुधीर कुमार निवासी सरायमीर थाना सरायमीर आजमगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरक्षी सुधीर कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हिरासत में लिया है। आरक्षी सुधीर कुमार 39वीं वाहिनी पीएसी से निलंबित है।
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
मड़िहान पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बीते 12 अगस्त को मड़िहान थाना क्षेत्र एक गांव निवासी युवती ने पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने की तहरीर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। रविवार को मड़िहान थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म के आरोपी जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।