फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Suresh , DHIRENDRA , Vimala 's head whipping Taj

सुरेश, धीरेंद्र, विमला के सिर पर सजा ताज

Sun, 03 May 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर
ब्यूरो मिर्जापुर Updated Sun, 03 May 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
Suresh , DHIRENDRA , Vimala 's head whipping Taj
ग्राम प्रधान के रिक्त पदों के लिए शनिवार को मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन


विकास खंड कोन के श्रीपट्टी में सुरेश, पहाड़ी के पसैया डगमगपुर में धीरेंद्र प्रताप सिंह और राजगढ़ के सेानबरसा खुर्द में विमला देवी ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी को हराकर जीत दर्ज की।

मतगणना प्रात: आठ बजे से आरंभ हुई। मतगणना के लिए जिला प्रशासन द्वारा ब्लाक मुख्यालयों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था थी।

पड़री संवाददाता के अनुसार विकास खंड पहाड़ी के पसैया डगमगपुर के लिए मतगणना शनिवार को हुई। मतगणना में धीरेंद्र प्रताप सिंह ने 535 मत पाकर विजयश्री प्राप्त की। जबकि उनके प्रतिद्वंदी सत्यनारायण को 259 मत से ही संतोष कराना पड़ा।
विज्ञापन


आरओ एसके सिंह ने बताया कि मतगणना में 46 मत अवैध घोषित किया गया। पड़री में विजयी प्रधान धीरेंद्र प्रताप सिंह अपनी तीसरी पीढ़ी में प्रधान पद पर काबिज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरेंद्र प्रताप सिंह के दादा स्व. बृजराज सिंह और पिता स्व. हरिओम सिंह भी प्रधान थे।

चील्ह/ चेतगंज संवाददाता के अनुसार विकास खंड कोन के ब्लाक मुख्यालय पर श्रीपट्टी के रिक्त प्रधान पद के लिए  मतगणना शनिवार को हुई। श्रीपट्टी में प्रधान पद के लिए सुरेश और लल्लन चुनावी मैदान में थे।

 आरओ और जिला उद्यान अधिकारी शैलेंद्र देव दूबे ने  बताया कि सुरेश 665 मतों से विजयी रहे, वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी लल्लन को 385 मत ही मिला है।

उन्होंने बताया कि               24 मत अवैध घोषित किए गए हैं।  मतदान के दौरान सुरक्षा में इंस्पेक्टर अभय सिंह पुलिस और पीएसी के जवानाें के साथ तैनात रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed