फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   sub election panchayat

उप चुनाव में जमकर पड़े वोट

Tue, 04 Feb 2020 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
sub election panchayat
वोट देने के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। जिले के तीन विकास खंड पहाड़ी, पटेहरा कला व नरायनपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य व चार विकास खंड पटेहरा कला, कोन व पहाड़ी तथा नारायनपुर में ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ। इसमें से कई जगह निर्विरोध ही चुनाव हो गया जबकि कुछ ही जगहों पर चुनाव हुए। विजेताओं को पांच फरवरी को मतगणना के बाद प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विकास खंड नरायनपुर, पटेहरा, पहाड़ी समेत अन्य विकास खंडो में उप चुनाव में शांति पूर्ण ढंग से निष्पक्ष मतदान हुए। कहीं से भी किसी प्रकार व्यवधान के खबर सामने नहीं आए। मददान बाद मत पेटिकाओं को सील कर कड़ी सुरक्षा के बीच संबंधित विकास खंड के स्ट्रांग रुम में कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखवा दिए गए।
विज्ञापन

विकास खंड पटेहरा के धनावल में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए उप चुनाव सोमवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट सुप्रिया चतुर्वेदी की मौजूदगी में संपन्न किया गया। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हुई जिसमें प्राथमिक विद्यालय धनावल के बूथ संख्या 92 पर 1295 मतदाताओं में से 756 वोट पड़े। 390 पुरुष व 366 महिलाओं का अंतिम समय तक मत पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं परमापुर प्राथमिक विद्यालय पर बूथ संख्या 93 पर 459 के सापेक्ष 200 वोट डाले गए, जिसमें 101 महिला व 99 पुरुषों ने वोटिंग की। बूथ संख्या 94 पर 299 के सापेक्ष 145 जिसमें 76 पुरुष 69 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किए। मत पेटिकाएं सेक्टर मजिस्ट्रेट के समक्ष पीठासीन अधिकारी की ओर से सील कर पुलिस बल की देख रेख में ब्लॉक मुख्यालय स्ट्रांग रूम में पहुंचाया गया। कुल 2053 में से 1101 मत पड़ा। जिसमें जोनल मजिस्ट्रेट विमल कुमार दुबे व तीन पीठासीन अधिकारी लाल बिहारी, ब्रिजेश कुमार, संतोष कुमार सरोज व लालगंज सीओ सुशील कुमार यादव व एसओ श्याम बिहारी, मड़िहान इंस्पेक्टर राजीव सिंह व एस आई अनवर खान भारी पुलिस बल महिला कांस्टेबल व पीएसी के साथ रहे मौजूद रहे। चुनार, नरायनपुर विकास खंड के एक क्षेत्र पंचायत सदस्य व दो ग्राम पंचायत सदस्य के होने वाले उप चुनाव में उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय हुआ। सहायक रिटर्निंग आफिसर कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि जगरनाथपुर बंगला देवरिया के एक रिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए दीपचंद भारती ने अपना नामांकन किया था। जबकि बंगला, दयालपुर पचेवरा के रिक्त दो ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए अजय कुमार सिंह व करन कुमार ने अपना नामांकन किया था। अन्य किसी उम्मीदवार की ओर से उप चुनाव में प्रतिभाग न करने पर इनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। पांच फरवरी को इन्हें निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed