फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Students understand human rights

विद्यार्थियों ने समझे मानव के अधिकार

Thu, 11 Dec 2014 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 11 Dec 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
Students understand human rights
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर बुधवार को जनपद में विविध प्रकार के
विज्ञापन
कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने मानव के अधिकाराें की वकालत की तो कहीं समाज में व्याप्त कुरीतियाें से निपटने के उपाय बताए गए।

कार्यक्रम के दौरान संगठनों की तरफ से मानवाधिकार की शपथ दिलाई गई। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर बुधवार को नगर के केबीपीजी कालेज में राजनीति शास्त्र के प्रो. रमेश चंद्र ओझा ने छात्र-छात्राओं को मानवाधिकार की शपथ दिलाई।

तत्पश्चात महाविद्यालय में आयोजित गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विद्यार्थियों ने मानव के अधिकारों के बारे में जरूरी बातों को समझा। छात्रसंघ प्रभारी रमेश चंद्र ओझा ने कहा कि मानवाधिकार निष्पक्षता और न्याय के सिद्धांतों पर आधारित है।

 डा. सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि मानवाधिकार विश्वव्यापी नैतिक अधिकार है जो सभी व्यक्तियाें को प्राप्त है। कार्यक्रम के दौरान डा. शशांक शेखर चतुर्वेदी, डा. इंदूभूषण द्विवेदी, डा. मकरंद जायसवाल, दिलीप यादव, शनी कुमार, रामबाबू, आरिफ अली आदि उपस्थित रहे।


मानवाधिकार मिशन की ओर से नगर के सबरी स्थित डा. लोहिया विद्या मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम सदर अशोक कुमार कनौजिया ने  मानव अधिकारों की विस्तार से चर्चा की। मिशन की तरफ से मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


 कार्यक्रम की अध्यक्षता मानवाधिकार मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. महेंद्र शर्मा एवं संचालन जिला प्रवक्ता मकबूल भारती ने की। कार्यक्रम के संयोजक मानवाधिकार मिशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार चौधरी ने सभी अतिथियाें के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अरविंद केसरवानी, जिला महासचिव राजीव सिंह सहित राजन विश्वकर्मा, राकेश पुष्कर,  देवराज गुप्त, बलराम मिश्र, निर्मला तिवारी, हरिशंकर यादव, जयशंकर सोनी आदि उपस्थित रहे। मानवाधिकार वेलफेयर संगठन की ओर से जिला कार्यालय पथरहिया में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस उल्लास पूर्वक मनाया गया।

 इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस यादव, मुन्ना लाल विश्वकर्मा, मनोरमा मिश्र, राजेश मौर्य, देवी लाल  मौजूद रहे। अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण की ओर से महुवरिया स्थित कैंप कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने मानवाधिकार के प्रति नागरिकों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed