फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Students' interest in teaching has increased due to the use of technology

तकनीक के प्रयोग से शिक्षण में बढ़ी है विद्यार्थियों की रुचि

Thu, 19 May 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Students' interest in teaching has increased due to the use of technology
लालगंज क्षेत्र के बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज लालगंज परिसर में बुधवार को शिक्षण विधि और भाषा विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षण विधि में टेक्नोलॉजी का प्रयोग प्रचलन में आने से विद्यार्थियों में सीखने व सिखाने के प्रति रुचि बढ़ी है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य डा.ॅ धर्मजीत सिंह ने कहा कि स्तरीय शिक्षा के विद्यार्थियों के मानसिक स्तर को समझकर ज्ञान वर्धन करने की जरूरत है, क्योंकि शिक्षक ही बच्चों के स्तर को समझ कर उसे शैक्षणिक दिशा देने का कार्य करते हैं। वरिष्ठ प्रवक्ता रविंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि गणित आधुनिक गणना के उत्तम विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। इसका प्रयोग नियमित जीवन के साथ टेक्नोलॉजी में किया जा रहा है। विज्ञान के वरिष्ठ शिक्षक प्रहलाद सिंह ने कहा कि विज्ञान की शिक्षा नई पीढ़ी के लिए रोजगार को बढ़ावा देने में सहायक साबित हो रही है और ग्रामीण इलाके में उपयोगिता जारी है। गोष्ठी में राम तवंकल, दसराज राम, लाल बहादुर सिंह, संतोष तिवारी, रजनीकांत मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, रामकुमार, शशिकांत तिवारी, निशांत कुमार दुबे, विनोद कुमार पांडे, शिवसागर जैसल, जगदीश प्रसाद सिंह, अमर बहादुर, राजेश कुमार, दिनेश कुमार यादव, बालकृष्ण सिंह, शिव कुमार, गौरव कुमार, कुमारी रीता, राजेश कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed