{"_id":"6160866e8ebc3e62906b459d","slug":"students-got-air-conditioned-central-laboratory-mirzapur-news-vns6161940173","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को मिली वातानुकूलित केंद्रीय प्रयोगशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को मिली वातानुकूलित केंद्रीय प्रयोगशाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में बने नव निर्मित केंद्रीकृत वातानुकूलित प्रयोगशाला परिसर का कुलपति (कार्यवाहक) प्रो. वीके शुक्ला ने उद्घाटन किया। तीन मंजिला भवन में विभिन्न विषयों के शोध छात्रों के लिए निर्मित किया गया है। उद्घाटन से पूर्व कुलपति ने मालवीय उद्यान स्थित महामना की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इसके बाद कुलपति ने परिसर का भ्रमण कर परिसर में चल रहे विकासात्मक कार्यों की प्रगति देखी। आवश्यक कार्यों को रेखांकित कर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इसके बाद उनकी अध्यक्षता में विकास कार्यों से संबंधित एडवाजरी समिति की बैठक अतिथि गृह में हुई। इस अवसर पर दक्षिणी परिसर के आचार्य प्रभारी प्रो. विनोद कुमार मिश्रा, दक्षिणी परिसर की सलाहकार समिति के सदस्य, वित्ताधिकारी डॉ. अभय कुमार ठाकुर, विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. एके. त्रिपाठी, कृषि विज्ञान संकाय के संकाय प्रमुख प्रो. जे एसबोहरा, वाणिज्य संकाय के संकाय प्रमुख प्रो.जीसीआर जायसवाल, विधि संकाय के संकाय प्रमुख प्रो. अली मेहदी, स्कूल बोर्ड के वाइस चेयरमैन प्रो. संजय श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियन्ता जी.के. सिंह, संयुक्त कुलसचिव, दक्षिणी परिसर, डॉ. अजय कुमार समेत विश्वविद्य़ालय व दक्षिणी परिसर का स्टाफ मौजूद रहा।