{"_id":"6289da951e4da3661c3c8207","slug":"student-union-election-voting-continues-in-kb-college-and-gd-binani-pg-college-in-mirzapur-candidates-seeking-votes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Student Union Election: मिर्जापुर के केबी महाविद्यालय और जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में मतदान जारी, दुहाई देकर वोट मांग रहे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Student Union Election: मिर्जापुर के केबी महाविद्यालय और जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में मतदान जारी, दुहाई देकर वोट मांग रहे प्रत्याशी
Sun, 22 May 2022 12:09 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 22 May 2022 12:09 PM IST
सार
छात्र संघ के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मिर्जापुर के केबी महाविद्यालय और जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है।
विज्ञापन
केबी महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छात्र संघ के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मिर्जापुर के केबी महाविद्यालय और जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में गहमागहमी और कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। केबी कॉलेज में 11 बूथ और जीडी बिनानी कॉलेज में पांच बूथों पर मतदान हो रहा है। चुनाव में वोट पाने और जीत हासिल करने के लिए प्रत्याशी हर तरह के हथकंडे वोट मांगने के लिए जी-जान लगा रहे हैं।
विज्ञापन
कॉलेज में मतदान के लिए आए मतदाताओं से प्रत्याशी रूमाल और चुनारी फैलाकर वोट देने की अपील कर रहे हैं। कई प्रत्याशी मतदाताओं को भइया..दीदी से संबोधित कर रिश्तों की दुहाई दे रहे हैं। केबी कॉलेज में सुबह 11 बजे तक 40 प्रतिशत और जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में 38 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन
केबी कॉलेज में सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, सीओ सिटी प्रभात कुमार ने निरीक्षण किया। प्राचार्य अशोक कुमार सिंह, धनंजय सिंह भवभूति मिश्रा सहित अन्य लोग लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इसी प्रकार जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ वीणा देवी सिंह, डॉ उमेश सिंह व अन्य निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
प्राचार्य ने बताया कि स्थिति शांतिपूर्ण है और मतदान सुचारू रूप से हो रहा है। केबी कॉलेज में 25 और जीडी बिनानी कॉलेज में 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। दोनों महाविद्यालयों के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं।