फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Student Union Election Voting continues in KB College and GD Binani PG College in mirzapur candidates seeking votes

Student Union Election: मिर्जापुर के केबी महाविद्यालय और जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में मतदान जारी, दुहाई देकर वोट मांग रहे प्रत्याशी

Sun, 22 May 2022 12:09 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 22 May 2022 12:09 PM IST
सार

छात्र संघ के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मिर्जापुर के केबी महाविद्यालय और जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है।  

विज्ञापन
Student Union Election Voting continues in KB College and GD Binani PG College in mirzapur candidates seeking votes
केबी महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्र संघ के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मिर्जापुर के केबी महाविद्यालय और जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में गहमागहमी और कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है।  केबी कॉलेज में 11 बूथ और जीडी बिनानी कॉलेज में पांच बूथों पर मतदान हो रहा है। चुनाव में वोट पाने और जीत हासिल करने के लिए प्रत्याशी हर तरह के हथकंडे वोट मांगने के लिए जी-जान लगा रहे हैं।  

विज्ञापन


कॉलेज में मतदान के लिए आए मतदाताओं से प्रत्याशी रूमाल और चुनारी फैलाकर वोट देने की अपील कर रहे हैं। कई प्रत्याशी मतदाताओं को भइया..दीदी से संबोधित कर रिश्तों की दुहाई दे रहे हैं। केबी कॉलेज में सुबह 11 बजे तक 40 प्रतिशत और जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में 38 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन


केबी कॉलेज में सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, सीओ सिटी प्रभात कुमार ने निरीक्षण किया। प्राचार्य अशोक कुमार सिंह, धनंजय सिंह भवभूति मिश्रा सहित अन्य लोग लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इसी प्रकार जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ वीणा देवी सिंह, डॉ उमेश सिंह व अन्य निरीक्षण करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि स्थिति शांतिपूर्ण है और मतदान सुचारू रूप से हो रहा है। केबी कॉलेज में 25 और जीडी बिनानी कॉलेज में 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। दोनों महाविद्यालयों के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा के कड़े प्रबंध  हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed