फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Student union election: One's form canceled, two withdrew their names

छात्रसंघ चुनाव : एक का पर्चा निरस्त, दो ने वापस लिया नाम

Wed, 18 May 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Student union election: One's form canceled, two withdrew their names
नगर के केबीपीजी कॉलेज और जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में 22 मई को होने वाले छात्रसंघ चुनाव में मतदान के लिए मंगलवार को वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई। इसके पूर्व केबीपीजी कॉलेज में नामांकन पत्रों की जांच में अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी का पर्चा निरस्त कर दिया गया, जबकि जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में दो प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। अब केबी पीजी कॉलेज में 25 तथा जीडी बिनानी में कुल 17 उम्मीदवार विभिन्न पदों के चुनाव में भागीदारी के लिए वैध घोषित किए गए।
विज्ञापन

केबी पीजी कॉलेज में 22 वर्ष से अधिक आयु होने के कारण अध्यक्ष पद के उम्मीदवार बद्री नारायण दीक्षित का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। अब अध्यक्ष पद के लिए जयप्रकाश, मनीष सिंह, प्रवीण दुबे, रोहित कुमार यादव, सुजीत कुमार सिंह, सूरज भारती व विष्णु यादव ही मैदान में हैं। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर अभय पांडेय, हर्ष तिवारी, राहुल प्रजापति, राकेश साहू, रामप्रसाद, सूरज कुमार मौर्य व विशाल चुनाव मैदान में हैं। महामंत्री पद के लिए तीन उम्मीदवार हैं। इनमें मोहम्मद अजमल, रोशनी जहां व विकास ओझा शामिल हैं। इसी प्रकार पुस्तकालय मंत्री पद के लिए अंकित यादव, पंकज कुमार व विनीत दुबे मैदान में हैं। कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए अनमोल सिंह, नितेश दुबे, सर्वेश प्रजापति, शुभम कुमार अग्रहरि चुनाव लड़ रहे हैं। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार नितिन दुबे मैदान में हैं। शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया था। यह जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी डॉ गौरीशंकर ने बताया कि पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव कराया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. अशोक सिंह ने बताया कि चुनाव नियमों के तहत कराया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी।
विज्ञापन

इसी क्रम में जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र कुमार पाल तथा कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए नामांकन करने वाले आजाद गौतम ने अपना नाम वापस ले लिया है। अब अध्यक्ष पद के लिए नवीन कुमार यादव, रमाशंकर वर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा तथा विकास कुमार सहित चार प्रत्याशी मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए राजदीप पाठक, रामचंद्र कुमार व राम रूप यादव चुनाव लड़ रहे हैं। महामंत्री पद के लिए कमल नयन व शुभम कुमार गुप्ता के बीच सीधी टक्कर है। यही स्थिति पुस्तकालय मंत्री पद के लिए है। इस पद के लिए कृष्ण कुमार भारती व नागेंद्र कुमार आमने-सामने हैं। कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए आकाश जायसवाल, बालेश्वर गौतम, मनोज कुमार सोनकर व शुभम शर्मा ताल ठोक रहे हैं तथा वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के लिए जयसिंह व नमन शुक्ला के बीच टक्कर है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा। प्राचार्य वीना देवी सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed