{"_id":"60d4d4408ebc3e3356422890","slug":"student-dies-due-to-lightning-two-scorched-mirzapur-news-vns5967338184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से छात्र की मौत, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से छात्र की मौत, दो झुलसे
विज्ञापन
साथियों के साथ प्रयागराज से मिर्जापुर के लालगंज कुशियरा फाल घूमने आए प्रतापगढ़ के युवक की बृहस्पतिवार को बिजली गिरने से मौत हो गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो अन्य साथी बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाने से पुलिस मौके पर पहुंच कर 108 एम्बुलेंस से झुलसे लोगों को उपचार के लिए भेजा।
प्रतापगढ़ के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहा गांव निवासी इंटर के छात्र 18 वर्षीय प्रियम सिंह उर्फ लवलेश पुत्र राजेन्द्र सिंह अपने चार साथियों अभिषेक सिंह व झूंसी प्रयागराज के शनि श्रीवास्तव, शिवम सिंह, कुणाल सिंह साथ दोपहर बाद तीन बजे कुशियरा फाल पर पहुंचे। सभी फाल पर स्नान कर रहे थे। उसी समय तेज गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। उसमें से प्रियम सिंह, शनि श्रीवास्तव व कुणाल सिंह मोबाइल कपड़े को बारिश से बचाने के लिए फाल के ऊपर खड़े वाहन में रखने चले गए। प्रियम सिंह सबसे पहले कार के पास पहुंचा ही था की तेज चमक के साथ बिजली की चपेट में आ गया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आकर शनि श्रीवास्तव (23) व कुणाल सिंह (24) झुलस कर बेहोश हो गए। फाल में रुके शिवम सिंह व अभिषेक को लोगों ने बताया की सभी बेहोश होकर गिर गए है। दोनों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो प्रियम की मौत हो चुकी थी। दोनों साथी बेहोश पड़े थे। कुछ देर बाद शनि श्रीवास्तव व कुणाल को होश आ गया। इसकी सूचना मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने लालगंज थाने पुलिस को दी। एसएसआई रामेश्वर प्रसाद यादव के साथ मौके पर पहुंच कर एम्बुलेंस से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथियों ने प्रियम के घर फोन कर बिजली से हुई घटना की सूचना दी। प्रियम सिंह अपने पिता का एकलौता पुत्र था। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
स्थानीय विकास खंड के बरौधा कोल बस्ती निवासी चंदे कोल की पत्नी उर्मिला देवी(52) मटिखना गांव निवासी सियाराम के खेल में धान की रोपाई करने गयी थी। शाम को बारिश के दौरान अचानक बिजली की चपेट में आकर झुलस गई। साथ में रोपाई कर रहे लोग उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराएं जहां उसका इलाज चल रहा है। इसी क्रम में स्थानीय थाना क्षेत्र के औरा गांव में बिजली की चपेट में आने से अधेड़, दो महिलाएं सहित तीन लोग घायल हो गए। परिजनों ने आनन फानन में उपचार के लिए निजी क्लिनिक में लेकर गए जंहा पर सभी का उपचार चल रहा है। हलिया थाना क्षेत्र के औरा गांव निवासी विश्वनाथ (50),निर्मला (25),गीता (26) घर के बाहर कुछ कार्य कर रही थी कि अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर घायल हो गईं। परिजनों ने आनन फानन में उपचार के लिए गांव में स्थित एक निजी चिकित्सालय लेकर गए जहां सभी का उपचार चल रहा है।तीनों की हालत सामान्य बताई जा रही है।