फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Strictness on electricity theft, cases being registered

बिजली चोरी पर सख्ती, दर्ज हो रहे मामले

Thu, 23 Dec 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Strictness on electricity theft, cases being registered
मिर्जापुर। बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी करने वालों एक हजार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज कराए गए मुकदमे में दस हजार से लेकर एक लाख रुपये तक जुर्माना लगाया गया है। चेतावनी दी गई है कि जुर्माने की राशि अदा नहीं की तो उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन

जिले में लगातार बिजली चोरी की शिकायतें शासन को मिल रही थीं। बिजली चोरी होने से विभाग को लाइन लास का सामना करना पड़ता था। ऐसे में प्रति माह विभाग के ऊपर करीब 25 लाख रुपये अतिरिक्त बिल का भार बढ़ जाता था। इसको देखते हुए शासन ने बिजली चोरों पर कार्रवाई के लिए विजिलेंस टीम को सक्रिय किया। साथ ही इनकी सुरक्षा और मुकदमा दर्ज करने के लिए एक अलग थाने का गठन किया। टीम में एसडीओ, जेई, मीटर रीडर, लाइनमैन पुलिस विभाग के निरीक्षक, दारोगा व आरक्षी शामिल होते हैं। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार यादव ने बताया कि अब तक विद्युत वितरण खंड प्रथम, द्वितीय व चुनार में लगभग 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed