{"_id":"5e3f0a278ebc3ee5fb3e698a","slug":"strict-steps-will-be-taken-for-the-examination-mirzapur-news-vns5096664146","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकलविहीन परीक्षा के लिए उठाये जायेगें सख्त कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकलविहीन परीक्षा के लिए उठाये जायेगें सख्त कदम
विज्ञापन
जीआईसी में परीक्षा के लिए बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते डीएम सुशील कुमार पटेल।
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने यूपी बोर्ड परीक्षा के संबंध में केंद्र मजिस्ट्रेटों व केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। परीक्षा नकल विहीन व सकुशल एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही परीक्षा की शुचिता बनाये रखने पर बल दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा ली जाएं ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर बिजली पानी सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था पूर्ण कर ली जाएं। बिजली कटौती की दशा में केंद्र पर जनरेटर व इंटरनेट की व्यवस्था कराएं ताकि राज्य मुख्यालय से उसकी लाइव मानीटरिंग की जा सके। परीक्षा को नकल विहीन सम्पन्न कराने के साथ परीक्षा की शुचिता बनाये रखने की बात कहते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि परीक्षा प्रारंभ होने से एक दिन पूर्व केंद्र के मुख्य गेट को छोड़ अन्य को बंद कर दिया जाये ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न उत्पन्न होने पाये। जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने बताया कि परीक्षा देने वाले छात्र एवं छात्राएं अपना प्रवेश पत्र, एक आईडी अवश्य साथ रखें। मोबाइल, विद्युत चलित इत्यादि कोई भी उपकरण साथ लेकर कोई परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं जायेगा। जिससे परीक्षा की शुचिता भंग होने की आशंका हो अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। कहा कि कक्ष निरीक्षक भी परीक्षा कक्ष के अंदर मोबाइल इत्यादि संसाधन नहीं ले जाएंगे। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सहायक चकबंदी अधिकारी, इत्यादि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने शनिवार को नगर के एएस जुबली इंटर कालेज तथा महुवरियां स्थित राजकीय इंटर कालेज परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। जीआईसी में नेट नहीं चल रहा था। जुबली इंटर कालेज परीक्षा का निरीक्षण करते हुए कक्ष और वहां बने कंट्रोल रूम का विधिवत निरीक्षक कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। खासकर परीक्षा केंद्र के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को सही करने और कक्ष के अंदर के टेबलों के दायरे में लाने की हिदायत दी है। इसी प्रकार राजकीय इंटर कालेज का निरीक्षण किया। जहां सभी कक्ष का डीएम ने निरीक्षण किया। यहां कुल 20 कक्ष बनाये गए हैं। नगर स्थित राजकीय इंटर कालेज में ही जिले का कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जहां से जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों की निगरानी की जायेगी। डीएम ने मौके पर कक्ष में लगे कैमरे का निरीक्षण के क्रम में लाइव टेलीकास्टिंग कराकर चेक किया तो पाया कि कैमरा सही ढंग से काम नहीं कर रहा था। सही करने का उन्होंने निर्देश दिया।