मिर्जापुर। विंध्याचल में नवरात्र के एक दिन पहले गली, प्रमुख चौराहों, मुख्य सड़कों पर नगर पालिका प्रशासन ने लाइट लगवा दिया है। विंध्यधाम और आसपास के क्षेत्रों में अव्यवस्थाओं पर अमर उजाला ने लगातार चार दिन तक खबर प्रकाशित किया था। इसका असर रहा कि नवरात्र से पहले गली, चौराहों व मुख्य सड़कों पर लाइट व श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था हो गई है।
कुछ दिन पहले स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि नवरात्र में पांच दिन बचे हैं, अभी तक हर सड़क पर अंधेरा छाया है। पड़ताल में अमर उजाला ने पाया था कि अटल चौक पर लगी स्ट्रीट लाइट तक बंद थी। त्रिकोण मार्ग पर भी अंधेरा रहा। कालीखोह और अष्टभुजा मार्ग पर 25 में से सिर्फ दो नल में पानी आ रहा था।