फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   STP ready, now waiting for electricity connection

एसटीपी बनकर तैयार, अब बिजली कनेक्शन का इंतजार

Sun, 22 May 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
STP ready, now waiting for electricity connection
विंध्याचल में बतरतर तिराहा स्थित टैक्सी स्टैंड के पीछे करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनकर तैयार हो गया है। करीब 25 किलोमीटर तक सीवेज पाइप लाइन भी बिछा दी गई है। यही नहीं, अब तक 4390 घरों तक सीवर लाइन का कनेक्शन भी पहुंच गया है। हालांकि कुल 4700 घरों तक सीवर लाइन का कनेक्शन किए जाने की योजना है। प्रतिदिन 7 मिलीयन लीटर क्षमता वाले इस एसटीपी से तीन वार्डों के सीवर लाइन को जोड़ा गया है।
विज्ञापन

नाले और नालियों के सहारे शहर से निकलने वाले सीवेज का अभी तक बगैर शोधन के सीधे गंगा में निस्तारण किया जा रहा है। हालांकि इस व्यवस्था में अब जल्द ही सुधार होने की संभावना है। शहर से निकलने वाले सीवेज के शोधन के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनकर तैयार हो गया है। यही नहीं, शहर के 4390 घरों तक सीवर लाइन का कनेक्शन भी हो गया है। हालांकि तीन सौ से अधिक घरों तक अभी कनेक्शन होना बाकी है। तीन वार्डों के सीवर लाइन को ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ दिया गया है। हालांकि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का बिजली कनेक्शन होना अभी बाकी है, जबकि विभाग की ओर से कनेक्शन का पैसा भी जमा विद्युत निगम में जमा कर दिया गया है। इसके बावजूद अभी तक कनेक्शन नहीं किया गया। आस्था धाम विंध्याचल क्षेत्र में स्थित शौचालयों का मलजल नालों व नालियों के जरिए सीधे गंगा में न जाए, इसके लिए विंध्याचल सहित शिवपुर व कंतित वार्ड को इस योजना में शामिल किया गया है। ओझला पुल से शिवपुर तक 4700 की तुलना में संबंधित क्षेत्रों में रहने वाले 4390 घरों का सीवर कनेक्शन भी कर दिया गया है। विंध्याचल सहित आसपास क्षेत्र से निकले नाले व नालियों का गंदा पानी अब शोधन के बाद ही आगे जाएगा। एसटीपी बनकर तैयार हो जाने पर अब यह कहा जा रहा है कि आस्थाधाम में अब गंगा में सीधे मलजल नहीं जाएगा। आसपास के क्षेत्रों के घरों से निकलने वाले सीवेज का अब नवनिर्मित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में शोधन किया जाएगा। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के परियोजना प्रबंधक अफजल अली का कहना है कि विंध्याचल क्षेत्र में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है। योजना के तहत 23 किलोमीटर सीवर लाइन भी क्रियाशील कर दी गई है। बिजली कनेक्शन के अभाव में प्लांट अभी चालू नहीं हो पाया है। बिजली कनेक्शन के पैसे जमा कर दिए गए हैं। कनेक्शन जुड़ते ही प्लांट चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed