फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Storm, rain crop ruined

आंधी, पानी में फसल हो रही बर्बाद

Sun, 19 Apr 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Storm, rain crop ruined
मिर्जापुर। दोपहर बाद रविवार को तेज आंधी व पानी के चलते गेहूं फसल की कटाई व मड़ाई ठप हो गई। तेज आंधी, पानी के चलते खेतों में काटकर रखी गेहूं की फसल जहां पानी से भीग गई, वहीं मड़ाई कर खेतों में पड़ा भूसा हवा में उड़ गया। जगह-जगह पानी बरसने से फसलों की कटाई व मड़ाई कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन

नगर में रविवार की सुबह से ही मौसम कुछ गड़बड़ रहा लेकिन शाम होते होते तेज हवाएं चलने लगी और हल्की बारिश भी हुई। इसके चलते विजयपुर, नरोईयां व अन्य कई जगहों पर पेड़ गिर पड़े जिससे विद्युत तार टूट गए और विद्युतापूर्ति बाधित हो गई। नगर में वासलीगंज व अन्य कई मोहल्लों में अंधेरा छाया रहा। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार यादव ने कहा कि मरम्मत कार्य जारी है। शीघ्र ही विद्युतापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह बारिश के बाद पूरे दिन फसलों को सुखाने के बाद रविवार को दिनभर मौसम साफ देखकर किसान फसलों की कटाई व मड़ाई में तेजी से जुटे थे कि दोपहर बाद फिर से आसमान में बादल छा गए। न सिर्फ अपनी करामात दिखलाई बल्कि तेज आंधी के साथ कुछ देर तक पानी बरसने से किसानी का कार्य प्रभावित हो गया। मड़ाई कर खेतों में पड़े भूसे और गेहूं के डंठल हवा में उड़ने से उसे सहेजने में किसान जुटे रहे। लालगंज, बेमौसम आंधी, पानी ने किसानों को झकझोर दिया है। वैसे भी लॉकडाउन से खेती का कार्य प्रभावित रहा। किसान फसलो की कटाई भी नहीं कर पा रहे थे। सीजन के दौरान क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि, ओलावृष्टि से किसान किसान बर्बाद हो ही गए थे कि बचीखुची कसर एक बार फिर से आए आंधी व पानी ने पूरी कर दी। लालगंज, अमहा, तिखोर, देवरिया, नेवढ़िया, रानी बारी,कोलकम,पतार कला आदि गांव के किसानों फसलो की बर्बादी को लेकर पसोपेश में पड़े रहे। जिगना, क्षेत्र मे आए आंधी और पानी से कई स्थानों पर टिन शेड हवा मे उड़ गए। कई वृक्ष गिर पड़े। डालियां गिरने से बिजली के तार व पोल टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदलहाट, तेज आंधी से गेहूं के बंधे बोझ दूसरे के खेतों मे चले गए। बोझ समेटने के चक्कर लोगों में नोकझोंक तक हुई। हवा के चलते गेहूं के बोझ खुलकर तितर- बितर हो गए। चील्ह, कोन विकास खंड में आए आंधी पानी के बीच फसलो का काफी नुकसान हुआ। दलापट्टी गांव में वृक्ष गिरने से पंचायत भवन क्षतिग्रस्त हो गया।
शेरवां, आंधी पानी के बीच फसलो का कटाई व मड़ाई कार्य प्रभावित हो गया। विसौरा, शेरवां, नंदपुर, जाफरखानी, भोकरौध, मनउर, डूही, चौकिया, भभौरा, लोढवा, सरसा, देवरिया, नौडिहा, गौरी, भाईपुर कला आदि गांव के किसान फसल की कटाई व मडाई को लेकर परेशान रहे। चेतगंज, आंधी व पानी के बीच चिल्ह- गोपीगंज मार्ग पर दर्जनभर पेड़ गिर पड़े जिससे काफी देर तक आवागमन प्रभावित रहा। फसलो के भीग जाने से कृषि कार्य पूरी तरह से ठप हो गया।
जिगना। रविवार छानबे क्षेत्र में आए तेज आंधी में जिगना बीएसएनएल का टावर जमीन से मात्र 10 फिट उपर से टूट कर बगल के मकान पर गिर गया। हुए इस हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ बल्कि जद में आए तीन मकान आंशिकरुप से क्षतिग्रस्त हो गए। जिगना स्थित बीएसएनएल का टावर मरम्मत के अभाव में पूरी तरह से जर्जर हो गया था। गृहस्वामी ने रामरक्षा यादव, मानिकचंद तिवारी व राजनाथ सिंह ने हुए क्षति की भरपाई की मांग की है।

विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के गोड़सर गांव में बिजली गिरने से एक झुलस गए और खम्हरिया दमुआन गांव में पेड़ गिरने से एक महिला घायल हो गई। 35 वर्षीय ईश्वर चंद बिजली से झुलस गया और खम्हरिया दमुआन गांव में पेड़ गिरने से 35 वर्षीय वर्षा देवी पत्नी महेंद्र बिंद घायल हो गई।

किस खंड कोन के दलापट्टी गांव के पंचायत भवन पर गिरा पेड़ ।

किस खंड कोन के दलापट्टी गांव के पंचायत भवन पर गिरा पेड़ ।- फोटो : MIRZAPUR

चेतगंज आंधी पानी से घर का टीनसेट उड़ कर गिरा ।

चेतगंज आंधी पानी से घर का टीनसेट उड़ कर गिरा ।- फोटो : MIRZAPUR

बरियाघाट रोड पर आंधी से उड़ते पेड़ाां से गिरे पत्ते।

बरियाघाट रोड पर आंधी से उड़ते पेड़ाां से गिरे पत्ते।- फोटो : MIRZAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed