फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Storage center being built to contain corona vaccine

कोरोना वैक्सीन रखने के लिए बनाया जा रहा स्टोरेज सेंटर

Tue, 01 Dec 2020 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Storage center being built to contain corona vaccine
मिर्जापुर। कोरोना वैक्सीन को लगाए जाने की प्रक्रिया को देखते हुए सीएमओ कार्यालय में कोविड वैक्सीन स्टोरेज सेंटर बनाया जा रहा है। स्टोरेज सेंटर के लिए निर्माण कार्य शुरू हो गया है। दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि नए वर्ष में टीकाकरण शुरू होगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से लोगों को निजात दिलाने के लिए कई देश के वैज्ञानिक लगे है। कई देशों में कोरोना की वैक्सीन बन गई है। भारत में भी वैक्सीन पर तेजी से काम चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द वैक्सीन मिल जाएगा। इसके मद्देनजर शासन के निर्देशों पर कोरोना के वैक्सीन को रखेन के लिए कोविड स्टोरेज सेंटर बनाया जा रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नीलेश श्रीवास्तव ने बताया कि सीएमओ कार्यालय परिसर में कोविड वैक्सीन रखने के लिए साढ़े नौ लाख की लागत से 500 स्क्वायर फीट का स्टोरेज सेंटर कोल्ड चेन प्वाइंट बनाया जा रहा है। इसमें आइस लाइट रेफरिजेटर (आईएलआर) रखा जाएगा। जिसमें वैक्सीन को उचित तापमान पर रखा जाएगा। इसके अलावा डीप फ्रीजर रहेगा। इसमें आइस पैक बनाया जाता है। आइस पैक में वैक्सीन को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने का कार्य किया जाता है। निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। दिसंबर के अंत तक निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed