फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   STF arrested four with marijuana worth thirty lakhs

एसटीएफ ने तीस लाख के गांजा के साथ चार को किया गिरफ्तार

Fri, 01 Apr 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
STF arrested four with marijuana worth thirty lakhs
अहरौरा। एसटीएफ व पुलिस की टीम ने क्षेत्र के चित विश्राम तिराहे के पास से बुधवार की शाम कार व जीप से 30 लाख रुपये का एक क्विंटल गांजा बरामद कर चार तस्करों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज की टीम मिर्जापुर के अहरौरा क्षेत्र में चित्र विश्राम के पास गांजा तस्करी की टोह में जुटी थी। सूचना पर एसटीएफ और पुलिस टीम ने चित विश्राम तिराहे के पास बुधवार की शाम को मौजूद रही। कार और जीप को आने पर एसटीएफ की टीम ने बल प्रयोग करते हुए रोक कर तलाशी ली। जीप में बने गुप्त कैविटी व कार में छुपा कर रखे गए 30 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया। आरोपी व गिरोह के सरगना गणेश चौबे से पूछताछ की तो उसने बताया कि भांग की दुकान का लाइसेंस होने की आड़ में अवैध गांजा का व्यापार वर्षों से कर रहा है। बिहार के बाबू सिंह के माध्यम से उड़ीसा प्रांत के नवरंगपुर निवासी राहुल व दादा नाम के बड़े व्यापारियों संग बड़े पैमाने पर गांजा तस्करी के कारोबार में शामिल है। एसटीएफ की टीम ने गांजा तस्करी में संलिप्त मनोज पांडेय, अजय यादव, कृष्ण कुमार साहू को भी पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed