फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   State soccer championship trophy

राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल

Tue, 06 Jan 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 06 Jan 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
State soccer championship trophy
कछवां में आयोजित धीरेंद्र कुमार उपाध्याय स्मृति राज्य
विज्ञापन
स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में यूपी पुलिस ने स्पोर्ट्स हास्टल वाराणसी को 2-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। यूपी पुलिस के हादी हसन को मैन आफ दी मैच एवं स्पोर्ट्स हास्टल वाराणसी के आकार धानु को मैन आफ दी टूर्नामेंट चुना गया।

फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों ने जोरदार खेल दिखाया लेकिन यूपी पुलिस टीम की शानदार रणनीति के चलते अधिकांश समय तक गेंद स्पोर्ट्स हास्टल के हाफ में ही घूमती रही। प्रथम हाफ तक दोनों टीमों ने एक दूसरे पर कई आक्रमण किए लेकिन सफलता दोनों से दूर रही।

दूसरे हाफ के शुरू में भी मुकाबला बराबरी पर दिखा लेकिन हाफ के 55वें मिनट में यूपी पुलिस के स्ट्राइकर हादी हसन ने पैरों की चपलता का खूबसूरत प्रदर्शन करते हुए गेंद को जाल में उलझा कर टीम का खाता खोल दिया।

फोर्थ आफिशियल की भूूमिका एमएस बेग ने निभाई। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी नागेश उपाध्याय और पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर राधेश्याम यादव, नसीम कुरैशी, नरेश यादव, पंकज सिंह, विपिन उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed