फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   State employees will surround the assembly on January 20.

Mirzapur News: 20 जनवरी को विधानसभा का घेराव करेंगेे राज्य कर्मचारी

Sun, 04 Jan 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
State employees will surround the assembly on January 20.
मिर्जापुर। राजा विजयपुर की कोठी स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के शिविर कार्यालय में शनिवार को हुई बैठक में राज्य सरकार पर कर्मचारियों के हितों की लगातार उपेक्षा करने का आरोप लगाया गया। कहा गया कि इसके विरोध में 20 जनवरी को कर्मचारी विधानसभा का घेराव करेंगे। संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष नारायण जी दुबे ने कहा कि कई मांग लंबित हैं। विशेष कर पुरानी पेंशन की बहाली, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती पर लगी रोक हटाया जाना, नगर प्रतिकर भत्ता की बहाली,रिक्त पदों पर नियुक्तियां व पदोन्नतियां, वेतन विसंगतियां, आउटसोर्स कर्मचारियों का न्यूनतम मानदेय लागू किया जाना, संविदा कर्मियों का नियमितीकरण, वर्क चार्ज एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण, पेंशनर्स की समस्याएं विशेष कर आठवें वेतन आयोग में पेंशन रिवीजन के प्रकरण को शामिल किया जाना है। यह सभी मुद्दे वर्षों से लंबित पड़े हुए हैं। कहा कि संयुक्त परिषद द्वारा सितंबर 2025 से चार चरणों में आंदोलन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आंदोलन के तीन चरण पूरे हो चुके हैं। चौथे चरण में 20 जनवरी 2026 को विधानसभा पर धरना, प्रदर्शन व घेराव का कार्यक्रम संयुक्त परिषद द्वारा घोषित किया गया है। बैठक में कमल कुंज चौबे, सतीश मिश्रा, शिव व अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed