फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   State Employees Joint Council will start gate meeting in Mirzapur

मिर्जापुरः आठ जुलाई से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शुरू करेगा गेट मीटिंग, बैठक में बनी रणनीति

Mon, 05 Jul 2021 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
State Employees Joint Council will start gate meeting in Mirzapur
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला कार्यालय पर सोमवार को बैठक हुई। इसमें परिषद के निर्देशानुसार आठ जुलाई से आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। पहले चरण में आठ जुलाई से 14 जुलाई तक गेट मीटिंग की जाएगी।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष नारायणजी दुबे ने कहा कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जेएन तिवारी ने कर्मचारियों के हित में 25 सूत्रीय मांगपत्र प्रदेश सरकार को सौंपा था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए पूर्व में घोषित कार्यक्रम के अनुसार आठ जुलाई से गेट मीटिंग शुरू की जाएगी। सभी कार्यालयों के गेट पर मीटिंग कर कर्मचारियों को लंबित जायज मांगों के विषय में जानकारी देकर आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद क्रमवार आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। इसी क्रम में 30 जुलाई को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में कमल कुंज चौबे, सतीश चंद्र मिश्रा, प्रभाशंकर आजाद, लालसाहब बिंद, राजकुमार यादव, प्रमिला देवी, शिवेंद्र सिंह पटेल, धर्मनाथ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed