{"_id":"c9680969d21b09add987f82891d57ef9","slug":"special-membership-campaign-decision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Tue, 24 Feb 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के नगर विधानसभा की बैठक मंगलवार को बरौधा कचार स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए 28 फरवरी से एक मार्च तक नगर विधानसभा में स्थित सभी बूथों पर विशेष सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
क्षेत्रीय मंत्री मनोज जायसवाल ने कहा कि विशेष सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए अभी से पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुट जाएं, जिससे सदस्य बनाने का दिया गया लक्ष्य पूरा कर लिया जाए। इसी क्रम में जिलामंत्री व नगर विधानसभा प्रभारी रायचंद्र दूबे ने विधानसभा में हुई सदस्यता पर संतोष जताया। कहा कि निर्धारित समय में लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाया जाएगा। बैठक में कोन मंडल प्रवासी शिवपूजन सिंह, शिवचंद्र मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी विकेश्वर प्राताप सिंह, रामअवध पांडेय, उमेश गुप्ता, चंद्राशु गोयल, आशुकांत चुनाहे धनंजय पांडेय, संतोष गोयल आदि उपस्थित रहे।